{"_id":"6006dab58ebc3e2e7841a742","slug":"maharashtra-bus-driver-dragging-bike-driver-up-to-100-meters-in-thane-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: ठाणे में बाइक चालक को 100 मीटर तक घसीटने वाला बस ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: ठाणे में बाइक चालक को 100 मीटर तक घसीटने वाला बस ड्राइवर गिरफ्तार
Tue, 19 Jan 2021 06:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 19 Jan 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : road accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद उसे 100 मीटर तक घसीटने वाले बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार की देर रात हुई, जब एक स्कूल की छोटी बस ने कासरवडावली नाके के पास फूड डिलीवरी एजेंट शशिकांत बेहरा (30) की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि जब पीड़ित नीचे उतरकर बस चालक से बात करने गया तो वह उसे लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। इस दौरान पीडित ने बस की खिड़की को पकड़ रखा था। उन्होंने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। कासरवडावली थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक रवींद्र फड ने कहा कि बस चालक मंसूर अली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन