फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra building collapsed in Bhiwandi area several trapped rescue op on news and updates

Maharashtra: ठाणे के भिवंडी इलाके में ढही इमारत, तीन की मौत, 11 लोगों को बचाया गया, रेस्क्यू जारी

Sat, 29 Apr 2023 11:28 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 29 Apr 2023 11:28 PM IST
सार

बताया गया है कि पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन
Maharashtra building collapsed in Bhiwandi area several trapped rescue op on news and updates
महाराष्ट्र के भिवंडी में ढही इमारत। - फोटो : ANI

विस्तार

मुंबई से सटे ठाणे जिले के भिवंडी में शनिवार को एक इमारत अचानक ढह गई। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। अब तक 12 लोगों को बचाया गया है। फिलहाल, घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अब भी मलबे में 10 लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई है। 

विज्ञापन

  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी देर शाम घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। यहां मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है। 12 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। एनडीआरएफ, टीडीआरएफ और अन्य एजेंसियां मौके से लोगों को निकालने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। सीएम ने कहा कि घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं। सीएम शिंदे ने कहा कि पुनर्विकास को लेकर जल्द फैसला लिया जाएगा। मैंने कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे उन जर्जर भवनों का सर्वेक्षण करें, जो मानसून के मौसम में कभी भी गिर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इससे पहले दिन में, ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बचाव कार्य की जानकारी देते हुए कहा कि इमारत के मलबे से दो शव निकाले गए हैं। मृतकों में 40 वर्षीय एक व्यक्ति और 26 वर्षीय एक महिला शामिल है। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की दो टीमें, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक टीम, दमकल की दस गाड़ियां और विभिन्न एजेंसियों के कर्मी मनकोली क्षेत्र के वालपाड़ा में घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं।


इससे पहले, सावंत ने बताया था कि हादसे का शिकार हुई दो मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलों में  चार परिवार रहते थे। साथ ही कई मजदूर इमारत के भूतल पर काम करते थे। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गोदाम दस साल पुराना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed