फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: BJP tweeted devendra Fadnavis' 'I will come again' video, new political stir started

Maharashtra: भाजपा ने ट्वीट किया फडणवीस का ‘मैं फिर आऊंगा’ वीडियो, महाराष्ट्र में शुरू हुई नई राजनीतिक चर्चा

Sat, 28 Oct 2023 06:43 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 28 Oct 2023 06:43 PM IST
सार

साल 2019 के विधानसभा चुनाव के पहले हुए विधानमंडल के अधिवेशन में फडणवीस ने ‘मी पुन्हा येईन’ कविता पढ़ी थी। उसी का वीडियो भाजपा ने ट्वीट किया है। इससे राजनीतिक गलियारों में महाराष्ट्र की राजनीति में फिर कोई बड़ा भूचाल आने की चर्चा शुरू हो गई है...

विज्ञापन
Maharashtra: BJP tweeted devendra Fadnavis' 'I will come again' video, new political stir started
Devendra Fadnavis - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

भाजपा के अधिकृत ट्विटर (एक्स) अकाउंट से उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का वह वीडियो एक बार फिर पोस्ट किया गया है जिसमे वह यह कह रहे हैं कि "मी पुन्हा येईएन" अर्थात मैं फिर वापस आऊंगा। शिवसेना के विधायकों की अपात्रता पर शुरू सुनवाई के बीच फडणवीस के इस वीडियो पोस्ट से सूबे में नई राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है।

विज्ञापन

साल 2019 के विधानसभा चुनाव के पहले हुए विधानमंडल के अधिवेशन में फडणवीस ने ‘मी पुन्हा येईन’ कविता पढ़ी थी। उसी का वीडियो भाजपा ने ट्वीट किया है। इससे राजनीतिक गलियारों में महाराष्ट्र की राजनीति में फिर कोई बड़ा भूचाल आने की चर्चा शुरू हो गई है। बता दें कि अभी हॉल ही में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली दौरे पर गए थे। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र दौरे पर आए। ऐसे में कहा जा रहा है कि प्रदेश भाजपा की तरफ से ट्वीट किए गए इस वीडियो के माध्यम से भाजपा क्या संदेश देना चाहती है। वहीं, प्रदेश भाजपा ने इसका खुलासा नहीं किया है। शिंदे गुट के नेता और उद्योग मंत्री उदय सामंत ने कहा, ऐसा लगता नहीं कि कोई राजनीतिक भूचाल आने वाला है। फडणवीस कई बार आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव कैसे होंगे, इसका विश्लेषण कर चुके हैं। स्कूली शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सत्ता में है। जल्द ही चुनाव होगा। इस चुनाव में हम नई ताकत के साथ आएंगे और महाराष्ट्र की सेवा करेंगे। यही इसका अर्थ है।

विज्ञापन

राज्य में शिवसेना (शिंदे गुट), भाजपा और एनसीपी (अजित गुट) की महायुति की सरकार है, जिसमें एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार उपमुख्यमंत्री हैं। एकनाथ शिंदे की बगावत के बाद महाविकास आघाड़ी सरकार गिर गई थी। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस के राज्य के मुख्यमंत्री बनने की पूरी संभावना थी, लेकिन मुख्यमंत्री पद की बाजी एकनाथ शिंदे के हाथ लगी। अब सरकार के एक साल होने के बाद फिर से नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed