{"_id":"6a3f729beaffa1c03c02e6d0","slug":"maharashtra-bjp-row-mp-medha-kulkarni-alleges-caste-bias-by-party-mla-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'मैं ब्राह्मण हूं इसलिए आगे नहीं बिठाया', भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने विधायक पर क्या आरोप लगाए?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'मैं ब्राह्मण हूं इसलिए आगे नहीं बिठाया', भाजपा सांसद मेधा कुलकर्णी ने विधायक पर क्या आरोप लगाए?
Sat, 27 Jun 2026 12:20 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:20 PM IST
सार
भाजपा की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने पार्टी विधायक अभिमन्यु पवार पर जाति के आधार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। कुलकर्णी का दावा है कि पुणे में एक सम्मान समारोह के दौरान उन्हें ब्राह्मण होने की वजह से पहली पंक्ति में बैठने से रोका गया। हालांकि, अभिमन्यु पवार ने इन आरोपों को खारिज किया है। आइए, विस्तार से पूरे मामले को समझते हैं...
विज्ञापन
सांसद मेधा कुलकर्णी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र भाजपा में एक नया विवाद सामने आया है। भाजपा की राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी ने अपनी ही पार्टी के विधायक अभिमन्यु पवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कुलकर्णी का दावा है कि पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें केवल ब्राह्मण होने की वजह से मंच की पहली पंक्ति में बैठने से रोका गया। हालांकि, विधायक अभिमन्यु पवार ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पूरे मामले को गलतफहमी बताया है।
यह विवाद पुणे में आयोजित उस कार्यक्रम के दौरान हुआ, जिसमें संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए मराठा समुदाय के छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। मेधा कुलकर्णी के अनुसार, कार्यक्रम में कुछ मंत्रियों की अनुपस्थिति के कारण प्रोटोकॉल के तहत उन्हें पहली पंक्ति में बैठने का अधिकार था।
ये भी पढ़ें- Kerala: 'FCRA संशोधन किसी समुदाय के खिलाफ नहीं', केरल BJP अध्यक्ष बोले- कांग्रेस ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाया