{"_id":"63998465af33ff164323d7d8","slug":"maharashtra-bjp-mp-udayanraje-bhosale-mva-demands-action-against-bhagat-singh-koshyari-sudhanshu-trivedi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'नूपुर शर्मा की तरह राज्यपाल कोश्यारी और सुधांशु त्रिवेदी पर भी हो एक्शन', भाजपा सांसद की मांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'नूपुर शर्मा की तरह राज्यपाल कोश्यारी और सुधांशु त्रिवेदी पर भी हो एक्शन', भाजपा सांसद की मांग
Wed, 14 Dec 2022 01:38 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 14 Dec 2022 01:38 PM IST
सार
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पिछले महीने एक सार्वजनिक समारोह में मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज को पुराने समय का आदर्श करार देकर विवाद खड़ा कर दिया था
विज्ञापन
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य उदयनराजे भोसले ने मंगलवार को मांग की कि पार्टी महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी के खिलाफ वैसी ही कार्रवाई करे, जैसी उसने नूपुर शर्मा के मामले में की थी। छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज भोसले ने कोश्यारी और कुछ अन्य भाजपा नेताओं के उन हालिया बयानों के खिलाफ पुणे शहर में विपक्षी दलों (MVA) द्वारा आयोजित एक विरोध मार्च में भाग लिया, जिन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वाला माना गया है।
विज्ञापन
क्या कहा था कोश्यारी ने जिसपर बवाल खड़ा हो गया था
कोश्यारी ने पिछले महीने एक सार्वजनिक समारोह में मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज को पुराने समय का आदर्श करार देकर विवाद खड़ा कर दिया था। इसके बाद एमवीए गुट के नेता समेत भाजपा के अन्य नेताओं ने भी आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी पर भी एक्शन की मांग, जानें क्या था विवादित बयान
भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी के उस बयान पर भी महाराष्ट्र में कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि शिवाजी महाराज ने मुगल शासक औरंगजेब से माफी मांगी थी। भोसले ने पुणे में संवाददाताओं से कहा कि नूपुर शर्मा के खिलाफ जिस तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी, अब कोश्यारी और त्रिवेदी के खिलाफ भी होनी चाहिए। महाराष्ट्र में ज्यादातर लोगों की यही भावना है।
विज्ञापन