भाजपा नेता एकनाथ खडसे बोले- मैंने पार्टी से नहीं दिया है इस्तीफा, एनसीपी में जाने की थीं अटकलें
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने पार्टी छोड़ने की अटकलों को खरिज कर दिया है। उन्होंने रविवार को समाचार एजेंसी एएनआई को कहा है कि उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया है। दरअसल, पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र के भाजपा नेता एकनाथ खडसे की एनसीपी में जाने की अटकलें थीं लेकिन रविवार को उन्होंने इस पर विराम लगा दिया। वहीं, महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा है कि मुझे पूरा भरोसा है कि वरिष्ठ बीजेपी नेता एकनाथ खडसे पार्टी नहीं छोड़ेंगे।
I am confident that Eknath Khadse, who is our senior leader will remain with the party: Maharashtra BJP President Chandrakant Patil (file pic) https://t.co/H7INM7H0ty pic.twitter.com/RiygiCBAP4
— ANI (@ANI) October 18, 2020विज्ञापन