फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra BJP chief said- I will not say anything that questions the image of Pawar

Politics: महाराष्ट्र BJP प्रमुख का 'अजित' प्रेम, कहा- ऐसा कुछ नहीं बोलूंगा कि 'पवार' की छवि पर सवाल खड़े हों

Fri, 21 Apr 2023 08:14 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 21 Apr 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra BJP chief said- I will not say anything that questions the image of Pawar
चंद्रशेखर बावनकुले - फोटो : Social Media

महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय काफी गहमागहमी मची हुई है। इसी बीच महाराष्ट्र भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने महाविकास अघाड़ी नेताओं पर हमला किया है। शुक्रवार को कहा कि भाजपा प्रमुख ने कहा कि महाविकास अघाड़ी के नेता एनसीपी नेता अजित पवार को बदनाम कर रहे हैं। वह उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। पवार की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन

अजित के भाजपा में शामिल होने वाली अटकलों पर प्रमुख ने कहा कि उनसे तीन महीनों से मुलाकात नहीं हुई है। उन्होंने सत्ता के किसी भी वरिष्ठ नेता से बात तक नहीं की है। महाविकास अघाड़ी के नेता अजित को बदनाम कर रहे हैं। पवार की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं। शपथ ग्रहण के बाद से उन पर सवालिया निशान उठाए जा रहे हैं। भाजपा राज्य प्रमुख ने कहा कि मैं ऐसा कुछ नहीं बोलूंगा, जिससे पवार की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो जाएं। एमवीए नेता जानबूझकर उन्हें कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। बावनकुले का कहना है कि राकांपा के 13 विधायक भाजपा के संपर्क में बिल्कुल नहीं है। ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दीजिए। 

विज्ञापन

ऐसे शुरू हुईं अटकलें
अजित पवार से जुड़ी अटकलें तब सामने आईं, जब अजित ने अचानक अपनी बैठकें रद्द कर दीं। इसके अलावा उनकी कुछ टिप्पणियां भी भाजपा और शिंदे सरकार के प्रति नरम दिखाई दिए। अप्रैल की शुरुआत में पवार ने नरेंद्र मोदी की जीत को करिश्मे का श्रेय दिया। पवार ने कहा कि उनके लिए महंगाई और रोजगार पीएम की डिग्री से ज्यादा महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। हालांकि, पवार ने भाजपा में शामिल होने और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने की अटकलों को निराधार बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया। भाजपा का दामन थामने की चर्चाओं के बीच अजित पवार ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से राकांपा का झंडा हटा दिया। इससे भी उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलों को बल मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीपी के अधिकतर विधायक साथ खड़े हैं
एनसीपी विधायक अन्ना बंसोडे ने कुछ दिनों पहले कहा था कि नवंबर 2019 में जब अजित पवार ने बीजेपी के साथ सरकार बनाने की कोशिश की थी तब भी मैं पवार के साथ था। मैं उस वक्त भी उनके प्रति इमानदार था और आज भी मैं उनके प्रति वफादार हूं। अजीत भविष्य में जो भी फैसला लेंगे, उसमें मैं उनके साथ हूं। मेरे अलावा एनसीपी के अधिकतर विधायक उनके साथ खड़े हैं। अन्ना का कहना है कि विधानसभा में पवार के अलावा और कोई नेता नहीं है, जो सरकार चला सके, इसलिए राकांपा के अधिकांश विधायक उनके साथ चले जाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ने भी किया आमंत्रित 
कुछ दिनों पहले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा था कि अगर एनसीपी नेता अजीत पवार उनकी पार्टी में शामिल होते हैं तो उन्हें बेहद खुशी होगी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख रामदास अठावले ने कहा था कि अगर उन्हें महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिलता है, तो वे पवार को पद के लिए आगे करेंगे। हालांकि, इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्हें लगता नहीं है कि अजीत भाजपा में शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed