फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra BJP chief Patil meets Raj Thackeray in Nashik, speculation of alliance in civic polls

मेल-मुलाकात: राज ठाकरे से महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख पाटिल ने नासिक में की मुलाकात, निकाय चुनाव में गठबंधन की अटकलें

Sun, 18 Jul 2021 10:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 18 Jul 2021 10:10 PM IST
सार

मनसे प्रमुख राज ठाकरे व महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के बीच मुलाकात हुई। इसे लेकर निकाय चुनाव में गठबंधन को लेकर अटकलें लगने लगीं। हालांकि ठाकरे ने इसे दोस्ताना मुलाकात बताया तो पाटिल ने कहा कि दोस्ती व राजनीति अलग अलग बातें होती हैं। 
 

विज्ञापन
Maharashtra BJP chief Patil meets Raj Thackeray in Nashik, speculation of alliance in civic polls
राज ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने रविवार को नासिक में मुलाकात की। इसे लेकर अटकलें लगने लगीं कि क्या भाजपा व मनसे महाराष्ट्र के आगामी निकाय चुनाव के लिए गठबंधन करने जा रही हैं? 

विज्ञापन


पाटिल ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने और ठाकरे ने केवल दुआ-सलाम किया और ‘और कुछ नहीं’ क्योंकि छात्र दिनों से ही दोनों के बीच मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। दोनों नेता निकाय चुनावों के लिए अपनी-अपनी पार्टियों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए नासिक में हैं। नासिक उन 10 नगर निकायों में शामिल है, जहां अगले साल चुनाव होना है।
विज्ञापन


दोनों नेताओं की मुलाकात उस समय हुई जब ठाकरे का काफिला अतिथि गृह के भीतर गया और पाटिल परिसर से बाहर जा रहे थे। उन्होंने अपने सहयोगियों और सुरक्षा कर्मचारियों से दूर जाकर कुछ मिनटों के लिए बात की। बाद में, पाटिल ने कहा, ‘‘हम दोनों अपने-अपने दलों की छात्र इकाई में थे और पिछले 40 वर्षों से हमारे बीच मैत्रीपूर्ण संबंध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या आगामी निकाय चुनावों में इस दोस्ती के नतीजे मिलेंगे, पाटिल ने कहा, ‘‘दोस्ती और राजनीति दो अलग-अलग चीजें हैं। भले ही मैं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हूं, हमारे नेता देवेंद्र फडणवीस अंतिम निर्णय लेंगे।’’


यह पूछे जाने पर कि उन्होंने किस बारे में बात की, पाटिल ने कहा, "हमने दुआ-सलाम किया...इसके अलावा और कुछ नहीं।’’ राज ठाकरे की मनसे का कुछ साल पहले नासिक नगर निकाय पर शासन था। नासिक में पिछले निकाय चुनावों में भाजपा ने मनसे को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed