फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra BJP Chief Chandrashekhar Bawankule Dig Uddhav Thackeray MLAs Can Abandon Him Then Why not industri

Mumbai: महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष बोले- उद्धव को जब विधायक छोड़ सकते हैं फिर उद्योग बाहर क्यों नहीं जा सकते

Mon, 14 Nov 2022 10:18 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 14 Nov 2022 10:18 AM IST
सार

भाजपा के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष  बावनकुले ने कहा कि अगर उद्धव के उनकी ही पार्टी के विधायक छोड़ सकते हैं तो औद्योगिक परियोजनाएं राज्य से बाहर क्यों नहीं जा सकतीं?

विज्ञापन
Maharashtra BJP Chief Chandrashekhar Bawankule Dig Uddhav Thackeray MLAs Can Abandon Him Then Why not industri
भाजपा के महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने एक बार फिर से विवादित बयान दे दिया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर रविवार को कटाक्ष करते हुए बावनकुले ने कहा कि अगर उन्हें उनकी ही पार्टी के विधायक छोड़ सकते हैं तो औद्योगिक परियोजनाएं राज्य से बाहर क्यों नहीं जा सकतीं? सांगली जिले के दौरे में बावनकुले ने पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस तरह के विवादित बयान दिए।  

विज्ञापन


उद्धव को MLA छोड़ सकते हैं तो उद्योग महाराष्ट्र से बाहर क्यों नहीं जा सकते?
पत्रकार के एक सवाल में कि विपक्ष एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को वेदांता-फॉक्सकॉन और टाटा-एयरबस परियोजना के गुजरात चले जाने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहा है। इसी के मद्देनजर बावनकुले ने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे के विधायक उन्हें छोड़ सकते हैं, तो उद्योग महाराष्ट्र से बाहर क्यों नहीं जा सकते? लेकिन इस तरह के फैसलों का दोष एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली नई सरकार पर मढ़ना किसी भी तरीके से सही नहीं है।
विज्ञापन


उद्धव ने पूरा कार्यकाल कांग्रेस और एनसीपी को मैनेज करने में बिताया
उन्होंने आरोप लगाया कि उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री के रूप में अपना पूरा कार्यकाल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस का प्रबंधन करने में बिताया और उन्हें इस बात की चिंता नहीं थी कि महाराष्ट्र में कोई उद्योग आ रहा है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed