फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra BJP chief Chandrakant Patil given wrong statement over Former President of India APJ Abdul Kalam

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख पाटिल की लड़खड़ाई जुबान, कहा- पीएम मोदी ने कलाम को बनाया था राष्ट्रपति

Sun, 21 Feb 2021 12:53 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Sun, 21 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra BJP chief Chandrakant Patil given wrong statement over Former President of India APJ Abdul Kalam
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल - फोटो : फाइल फोटो

महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल को शनिवार को उस वक्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जब उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2002 में एपीजे अब्दुल कलाम को भारत का राष्ट्रपति बनाया था।

विज्ञापन


पाटिल ने शुक्रवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा देशभक्त मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, वह केवल उनके खिलाफ है जो स्लीपर सेल की तरह काम करते हैं।उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई सामान्य लोगों को अवसर दिए... उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम को भारत का राष्ट्रपति बनाया।’
विज्ञापन


भाजपा नेता ने कहा कि कलाम को राष्ट्रपति उनके धर्म के कारण नहीं बल्कि वैज्ञानिक के तौर पर उनके योगदान को देखते हुए बनाया गया था। पाटिल के बयान से लोगों की भौहें इसलिए तन गईं क्योंकि कलाम जुलाई 2002 में राष्ट्रपति बने थे जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर शनिवार को शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि कलाम को राष्ट्रपति बनाना वाजपेयी का ‘मास्टरस्ट्रोक’ था। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंधे ने भी इस बयान के लिए पाटिल की आलोचना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed