{"_id":"603161974c772e49bc3e34d3","slug":"maharashtra-bjp-chief-chandrakant-patil-given-wrong-statement-over-former-president-of-india-apj-abdul-kalam","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख पाटिल की लड़खड़ाई जुबान, कहा- पीएम मोदी ने कलाम को बनाया था राष्ट्रपति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख पाटिल की लड़खड़ाई जुबान, कहा- पीएम मोदी ने कलाम को बनाया था राष्ट्रपति
Sun, 21 Feb 2021 12:53 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल को शनिवार को उस वक्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा जब उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2002 में एपीजे अब्दुल कलाम को भारत का राष्ट्रपति बनाया था।
विज्ञापन
पाटिल ने शुक्रवार को पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा कि भाजपा देशभक्त मुसलमानों के खिलाफ नहीं है, वह केवल उनके खिलाफ है जो स्लीपर सेल की तरह काम करते हैं।उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई सामान्य लोगों को अवसर दिए... उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम को भारत का राष्ट्रपति बनाया।’
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि कलाम को राष्ट्रपति उनके धर्म के कारण नहीं बल्कि वैज्ञानिक के तौर पर उनके योगदान को देखते हुए बनाया गया था। पाटिल के बयान से लोगों की भौहें इसलिए तन गईं क्योंकि कलाम जुलाई 2002 में राष्ट्रपति बने थे जब अटल बिहारी वाजपेयी देश के प्रधानमंत्री थे।
विज्ञापन
इस पर शनिवार को शिवसेना के सांसद संजय राउत ने कहा कि कलाम को राष्ट्रपति बनाना वाजपेयी का ‘मास्टरस्ट्रोक’ था। महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंधे ने भी इस बयान के लिए पाटिल की आलोचना की।