फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra : BJP asked state government to declare special package for poors

कोरोना संक्रमण : भाजपा ने महाराष्ट्र में गरीबों के लिए मांगा विशेष पैकेज

Tue, 19 May 2020 10:25 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 19 May 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra : BJP asked state government to declare special package for poors
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे की सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। फडणवीस के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी से मिला और केंद्र की तर्ज पर राज्य में विशेष पैकेज घोषित करने की मांग की।

विज्ञापन


फडणवीस ने कहा कि आज देश में सबसे ज्यादा कोविड-19 के केस महाराष्ट्र में है। कोरोना से जितनी मृत्यु पूरे देश में हुई है इसमें से 40 प्रतिशत महाराष्ट्र में हुई है। मुंबई की स्थिति सबसे ज्यादा बिगड़ रही है। मुंबई जैसे महानगर में मरीज को बेड और एंबुलेंस नहीं मिल रही है। इलाज के अभाव में लोग दम तोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था लचर है। कोरोना महामारी संकट में सरकार को जिस तरह सामना करना चाहिए उस तरह का प्रयास नहीं हो रहा है। अभी तक राज्य सरकार ने किसी भी वर्ग के लिए कुछ भी नहीं किया है। किसानों की हालत गंभीर है। रबी और खरीफ की फसल खरीद के लिए सरकार ने कोई फैसला नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता को राशन नहीं मिल रहा है। इस अव्यवस्था पर विपक्ष शांत नहीं रह सकता। हमारी मांग है कि केंद्र ने अपना पैकेज घोषित किया है अब राज्य सरकार भी पैकेज घोषित करे।

फडणवीस ने राज्य के बारा बलुतदारों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बारा बलुतदारों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उनके लिए विशेष पैकेज घोषित करना चाहिए। महाराष्ट्र में बारा बलुतेदार में नाई, धोबी, सुतार, लोहार, भोई, कुंभार, बेलदार, रंगारी, पिंजारी, शिंपी, चांभार, सोनार, गुरव, मातंग कोली आदि जातियां आती है।

पैदल जाने वाले प्रवासियों को रोके सरकार

फडणवीस ने मांग की है कि राज्य सरकार पैदल जा रहे प्रवासी श्रमिकों को रोककर उन्हें गाड़ियां उपलब्ध कराए। लेकिन राज्य सरकार इन प्रवासियों की कोई चिंता नहीं है। यह दुखद है कि राज्य में गरीब मजदूरों के लिए अभी तक कोई मदद नहीं की है।

'मोदी को पत्र भेजने वाले पवार उद्धव को भी लिखें पत्र'

देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी चीफ शरद पवार पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि किसानों की मदद को लेकर बार-बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखते हैं। पवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भी पत्र लिखना चाहिए कि किस प्रकार से यहां पर गरीबों की मदद करनी चाहिए।



संकट के समय में राजनीति न करे विपक्ष : थोरात
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने कोरोना संक्रमण में विपक्ष पर राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विश्वव्यापी महामारी में विपक्ष को सरकार का साथ देना चाहिए। लेकिन, विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed