फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra : BJP and Shivsena will contest together, Devendra Fadnavis thinks to be CM again

महाराष्ट्र : भाजपा-शिवसेना मिलकर लड़ेंगे चुनाव, फडणवीस को फिर मुख्यमंत्री बनने का भरोसा

Sat, 21 Sep 2019 04:47 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Gaurav Pandey Updated Sat, 21 Sep 2019 04:47 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra : BJP and Shivsena will contest together, Devendra Fadnavis thinks to be CM again
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना प्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि विधानसभा चुनाव के बाद वह दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन



फडणवीस ने उन खबरों को खारिज किया जिनमें कहा जा रहा था कि प्रदेश की 288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा 162 सीटों पर और शिवसेना 126 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को वोट डाले जाएंगे और 24 अक्तूबर को मतगणना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना के सामने कोई शर्त नहीं : फडणवीस

फडणवीस ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2019 को संबोधित करते हुए कहा, ‘मैं कह रहा हूं कि इसमें कोई अनिश्चितता नहीं है कि हम शिवसेना के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सीटों के बंटवारे पर बातचीत जारी है, खबरों पर भरोसा मत करिए।’ फडणवीस ने कहा कि भाजपा ने शिवसेना के लिए शर्त नहीं रखी है, इस बारे में सौहार्द्रपूर्ण तरीके से निर्णय किया जाएगा।

'उप मुख्यमंत्री पद का फैसला शिवसेना करेगी'

यह पूछे जाने पर कि क्या वह दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे, फडणवीस ने जवाब दिया, ‘आपको क्या किसी प्रकार की शंका है।’ उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में राजग सरकार के सत्ता में दोबारा लौटने पर युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे को उप मुख्यमंत्री बनाए जाने का निर्णय शिवसेना का होगा।



शिवसेना की बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि सीटों के बंटवारे के बारे में विस्तृत जानकारी औपचारिक रूप से संवाददाता सम्मेलन में दी जाएगी। इससे एक दिन पहले उद्धव ठाकरे ने कहा था कि दोनों दल गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे और सीटों के बंटवारे के बारे में अगले दो दिनों में फैसला कर लिया जाएगा।

मैं 'सामना' नहीं पढ़ता : देवेंद्र फडणवीस

शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ में पार्टी की ओर की जाने वाली सरकार की आलोचनाओं के बारे में फडणवीस ने कहा, ‘मैं सामना नहीं पढ़ता हूं।’ उन्होंने सामना का हवाला देते हुए कहा, ‘पिछले पांच साल में हुए किसी भी निर्णय के बारे में शिवसेना नेताओं की दूसरी राय नहीं बनी है। इसलिए, मुझे इस बात की कोई चिंता नहीं है कि बाहर क्या हो रहा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed