फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Beed Sarpanch murder case BJP MLA Suresh Dhas demanded SIT to seize the property of Valmik Karad

बीड सरपंच हत्या मामला: 'आरोपी वाल्मिक कराड की संपत्ति जब्त करें एसआईटी', भाजपा विधायक सुरेश धस की मांग

Sat, 25 Jan 2025 09:51 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 25 Jan 2025 09:51 PM IST
सार

महाराष्ट्र के बीड सरपंच हत्या मामले जहां आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति अपने चरम पर है। इसी बीच भाजपा विधायक सुरेश धस ने हत्या मामले की जांच कर रही एसआईटी से वाल्मिक कराड की संपत्ति जब्त करने की मांग की है।

विज्ञापन
Maharashtra Beed Sarpanch murder case BJP MLA Suresh Dhas demanded SIT to seize the property of Valmik Karad
भाजपा विधायक सुरेश धस - फोटो : एक्स@SureshDhasBJP

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड में सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में राजनीतिक गर्माहट बरकरार है। इसी बीच भाजपा विधायक सुरेश धस ने शनिवार को देशमुख हत्याकांड के मुख्य आरोपी वाल्मिक कराड की संपत्ति जब्त करने की मांग की। बता दें कि वाल्मिक कराड एनसीपी मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी है, जिन्हें हत्या मामले में बीड की एक अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक धास की मांग
मामले में भाजपा. विधायक सुरेश धस ने कहा कि बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) को आरोपी वाल्मिक कराड की संपत्ति जब्त करनी चाहिए। धास का मानना है कि ऐसा करने से यह सुनिश्चित होगा कि कराड अपनी संपत्ति को अपने सहयोगियों के नाम पर ट्रांसफर न कर सके। 
विज्ञापन


हत्यारे को मिलनी चाहिए फांसी-धास
साथ ही मामले में धास ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग तब तक शांति से नहीं बैठेंगे जब तक हत्यारे को फांसी पर नहीं लटका दिया जाता। उन्होंने यह भी कहा कि बीड के महादेव मुंडे की 15 महीने पहले हत्या कर दी गई थी, लेकिन उनके हत्यारे अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धास का आरोप
मामले में धास ने आरोप लगाया कि बीड में पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। उन्हें एसआईटी को कराड की संपत्ति जब्त करनी चाहिए ताकि वह इसे अपने सहयोगियों के नाम पर ट्रांसफर न कर सके।


क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले के मासजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख का 9 दिसंबर को अपहरण कर लिया गया, उन्हें प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि देशमुख ने एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर जबरन वसूली के प्रयास का विरोध करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed