अच्छी खबर: एक करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक देने वाला पहला राज्य बना महाराष्ट्र
महाराष्ट्र एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
विस्तार
कोरोना टीकाकरण के मामले में महाराष्ट्र को बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल महाराष्ट्र एक करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराक देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में पूरी तरह से टीकाकरण कराने वाले लोगों की सही संख्या 1,00,64,308 है।
एक आधिकारिक बयान में यह भी कहा गया कि सोमवार शाम चार बजे तक 3,75,974 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई। इसमें कहा गया है कि राज्य में अब तक 3.16 करोड़ लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ टीके की पहली खुराक मिल चुकी है।
Maharashtra becomes the first state to have over 1 crore people vaccinated with both doses of #COVID19 vaccine: Maharashtra Health department
विज्ञापन विज्ञापन
(File pic) pic.twitter.com/K9EP0NAO64 — ANI (@ANI) July 26, 2021