फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra bandh live updates against lakhimpur kheri violence, october 11, ncp, shiv sena, congress, uddhav thackeray

Maharashtra Bandh: महाराष्ट्र बंद का दिखा खासा असर, पूरी तरह बंद रहा पुणे, मुंबई की सड़कों पर भी सन्नाटा

Mon, 11 Oct 2021 09:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 11 Oct 2021 09:51 PM IST
सार

बंद के दौरान कई जगह बसों में तोड़ फोड़ की खबरें भी सामने आईं। वहीं भाजपा नेताओं ने इसे लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला। 

विज्ञापन
Maharashtra bandh live updates against lakhimpur kheri violence, october 11, ncp, shiv sena, congress, uddhav thackeray
महाराष्ट्र बंद के दौरान एनसीपी का प्रदर्शन - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र विकास आघाड़ी (एमवीए) के आह्वान पर महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन का खासा असर देखा गया। इस दौरान सड़क यातायात बंद रहा, जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानों को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान बंद रहे। पुणे लगभग पूरा बंद रहा। मुंबई की सड़कों पर भी सन्नाटा छाया रहा। शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस ने संयुक्त रूप से विरोध प्रदर्शन किया। शिवसेना के सांसद संजय राउत ने बताया की बंद 100 फीसदी सफल रहा है।

विज्ञापन


फडणवीस ने कहा-  आजाद भारत के इतिहास में पहली बार हो रहा ऐसा 
पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने राज्य सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि जिनपर कानून-व्यवस्था को चलाने की जिम्मेदारी है, उन्होंने ही बंद बुलाया है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट और बॉम्बे हाई कोर्ट ने कहा था कि इस तरह का बंद सही नहीं है और शिव सेना पर जुर्माना ठोका था। हमारी मांग है कि हाई कोर्ट को इस मामले को देखना चाहिए। 
विज्ञापन


उद्धव सरकार पुलिस की मदद से करवा रही बंद: फडणवीस 
महाराष्ट्र सरकार द्वारा किए गए राज्यव्यापी बंद के आह्वान को नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ढोंग बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार पुलिस की मदद से बंद करवा रही है। फडणवीस ने कहा कि महाविकास आघाडी सरकार के सत्ता में आने के बाद महाराष्ट्र में अब तक दो हजार किसानों की आत्महत्या हो चुकी है
विज्ञापन
विज्ञापन


राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने भी किया बंद का विरोध
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने भी महाराष्ट्र बंद का विरोध किया। मनसे नेता अमेया खोपकर ने कहा कि सरकार को इन किसानों को एक दिन का वेतन देना चाहिए था या इसके बजाय ओवरटाइम काम करना चाहिए था। नागरिकों को परेशान करना सही नहीं है क्योंकि लोग पहले से ही लॉकडाउन से आहत हैं।

लोगों को परेशान किया तो हम भी उतरेंगे सड़कों पर: भाजपा
महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार के बंदी से आम लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। कई जगह बसों में तोड़ फोड़ की खबरें भी सामने आई हैं। वहीं अब भाजपा प्रवक्ता और विधायक राम कदम ने इस बंद को लेकर राज्य सरकार पर हमला बोला है और कहा कि अगर जबरदस्ती लोगों को बंद के लिए मजबूर किया गया तो हम भी सड़कों पर उतरेंगे।

हिंसा पर उतरे प्रदर्शनकारी
बेस्ट की ओर से बताया गया है कि देर रात से अब तक शहर के अलग-अलग हिस्से में उनकी नौ बसों को क्षतिग्रस्त किया गया है। बेस्ट द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रदर्शनकारियों ने सुबह-सुबह धारावी, मानखुर्द, शिवाजी नगर, चारकोप, ओशिवारा, देवनार और इनऑर्बिट मॉल के पास पट्टे पर किराए पर ली गई एक सहित नौ बसों में तोड़फोड़ की है।



हमें अपना काम एक दिन के लिए बंद रखना चाहिए: नवाब मलिक
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री एवं एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा हम लोगों से अपील करते हैं कि उन्हें एक साथ आना चाहिए। हमें अपना काम एक दिन के लिए बंद रखना चाहिए। दुकानदार खुद ही दुकानें बंद रखें। तीनों दलों के कार्यकर्ता दुकानों, प्रतिष्ठानों और लोगों से किसानों के लिए समर्थन दिखाने का अनुरोध करेंगे।

मंत्री और उनके बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं: जयंत पाटिल
महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने कहा कि लोग बंद का समर्थन कर रहे हैं। लखीमपुर खीरी हिंसा में शामिल केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। भाजपा किसान विरोधी है और उन्हें कुचलना चाहती है।


दादर सर्कल पर सैकड़ों पुलिस तैनात
महाराष्ट्र सरकार की तरफ से बुलाए गए बंद को लेकर दादर सर्कल पर सैकड़ों पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। ट्रैफिक पर भी इस बंद का असर दिख रहा है। 

बेस्ट की बसों पर लगी ब्रेक
लखीमपुर खीरी हिंसा के विरोध में महाराष्ट्र में आज बंद का असर मुंबई और आसपास के इलाकों पर दिख रहा है। बेस्ट की बसें सुबह से ही नहीं चल रही हैं। इससे आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  

फल और सब्जी बाजार बंद
व्यापारी संघों ने महाराष्ट्र बंद में भाग लेकर सोमवार को पुणे कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) को बंद रखने का फैसला किया है। छत्रपति शिवाजी मार्केट यार्ड ट्रेडर्स एसोसिएशन ने घोषणा की है कि सोमवार को सभी फल, सब्जी, प्याज, आलू बाजार बंद रहेंगे। व्यापारी संघ ने भी सभी सदस्यों से सोमवार को अपना व्यापार बंद रखने की अपील की है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे सोमवार को अपनी कृषि उपज मंडी में न लाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed