फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra backward class panel submits survey report on Marathas; Shinde urges Jarange to end fast

Maharashtra: पिछड़ा वर्ग आयोग ने मराठों पर सौंपी रिपोर्ट, CM शिंदे की जरांगे से अनशन खत्म करने की अपील

Fri, 16 Feb 2024 07:19 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 16 Feb 2024 07:19 PM IST
सार

पिछड़ा वर्ग आयोग ने मराठा समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक पिछड़ेपन पर सर्वेक्षण रिपोर्ट सौंपी है।

विज्ञापन
Maharashtra backward class panel submits survey report on Marathas; Shinde urges Jarange to end fast
सीएम एकनाथ शिंदे- मनोज जरांगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र पिछड़ा वर्ग आयोग ने शुक्रवार को मराठा समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक पिछड़ेपन पर सर्वेक्षण रिपोर्ट सौंपी है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी है। इस बीच, सीएम एकनाथ शिंदे ने मनोज जरांगे से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की है।
विज्ञापन


सर्वेक्षण पर कैबिनेट में करेंगे चर्चा- एकनाथ शिंदे
मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि रिपोर्ट सरकार को आवश्यक डेटा के साथ मराठा समुदाय के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने वाला कानून पेश करने में ताकत देगी। जिसमें लगभग 2.5 करोड़ परिवारों को शामिल किया गया है। सीएमओ ने कहा कि रिपोर्ट आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) सुनील शुक्रे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में सीएम शिंदे को सौंपी। सीएम शिंदे के हवाले से कहा गया कि सर्वेक्षण निष्कर्षों पर राज्य कैबिनेट की बैठक में चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन


भूख हड़ताल का कोई औचित्य नहीं- शिंदे
सरकार ने शिक्षा और सरकारी नौकरियों में आरक्षण की समुदाय की मांगों पर चर्चा के लिए 20 फरवरी को एक विशेष सत्र की भी घोषणा की है। एकनाथ शिंदे ने इस बात पर जोर दिया है कि मराठों को अन्य समुदायों के मौजूदा कोटा को छेड़े बिना आरक्षण दिया जाएगा। शिंदे ने कहा कि जब सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, तो विरोध का कोई कारण नहीं होना चाहिए। गौरतलब है कि मराठा आरक्षण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता जरांगे 10 फरवरी से जालना जिले में अपने पैतृक स्थान पर अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मराठा आरक्षण को लेकर विवाद
पिछड़ा वर्ग पैनल द्वारा सर्वेक्षण 23 जनवरी को पूरे महाराष्ट्र में शुरू हुआ, जिसमें 3.5 से 4 लाख राज्य सरकार के कर्मचारी शामिल थे और इसमें 2.5 करोड़ परिवारों को शामिल किया गया था। सरकार ने एक अभ्यास में, कुनबी रिकॉर्ड की तलाश भी शुरू कर दी थी। कुनबी, एक कृषक समुदाय, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी में आता है और जरांगे सभी मराठों के लिए कुनबी प्रमाण पत्र की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed