{"_id":"61681f54ac3042229f0b5867","slug":"maharashtra-auto-driver-returns-bag-with-rs-55-000-cash-felicitated-for-honesty","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईमानदारी को सलाम: ऑटो चालक ने 55 हजार रुपयों से भरा बैग महिला यात्री को लौटाया, पुलिस ने किया सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईमानदारी को सलाम: ऑटो चालक ने 55 हजार रुपयों से भरा बैग महिला यात्री को लौटाया, पुलिस ने किया सम्मान
Thu, 14 Oct 2021 05:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 14 Oct 2021 05:45 PM IST
सार
नागपुर में एक ऑटो चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। इसके लिए वह मीडिया में सुर्खियां बटोरने के साथ ही सम्मानित भी हो रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के नागपुर शहर के 44 साल के एक ऑटो रिक्शा चालक ने 55 हजार रुपयों से भरा बैग उस महिला यात्री को लौटा दिया, जो जल्दबाजी में उसे ऑटो में ही भूल गई थी। पुलिस ने इस ईमानदारी के लिए ऑटो चालक का सम्मान किया है।
विज्ञापन
ऑटो चालक गजानन नामदेव नरनावरे का बुधवार को पुलिस ने उसकी ईमानदारी के लिए तहसील पुलिस ने सम्मान किया। पुलिस के अनुसार अनिता अतुल शेंडे नागपुर के रामनगर की रहने वाली है। अनिता ने मंगलवार को गांधीबाग इतवारी मार्केट जाने के लिए ऑटो रिक्शा बुलाया था। गंतव्य पर पहुंचने के बाद वह जल्दबाजी में अपना बैग ऑटो में ही भूल गईं। उसमें 55 हजार रुपये रखे हुए थे। इसके बाद जब अनिता को ध्यान आया कि वह बैग ऑटो में ही भूल गई है तो तत्काल वह तहसील पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि उधर, ऑटो चालक नरनावरे ने जब देखा कि महिला यात्री बैग भूल गई है तो उसने उसे आसपास खोजा, लेकिन वह नहीं मिली। इस पर वह भी बैग लेकर तहसील पुलिस थाने पहुंचा और वह पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
ऑटो चालक नरनावरे की इस ईमानदारी से अभिभूत होकर पुलिस ने उसका सम्मान किया और महिला यात्री अनिता ने उसे अपनी ओर से 5000 रुपये इनाम में दिए।