फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra ats informed about antilia case, says, Sachin vaze denied any allegation

एंटीलिया केस : सचिन वाजे ने अपने ऊपर लगे आरोपों को नकारा, महाराष्ट्र एटीएस ने दी जानकारी

Tue, 23 Mar 2021 04:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 23 Mar 2021 04:15 PM IST
सार

  • एटीएस जयजीत ने बताया कि वाजे नकली सिम कार्ड का प्रयोग करते थे
  • इस मामले में दमन से मंगलवार को एक कार जब्त की गई
  • एनआईए को मिली डायरी से हो सकता है बड़ा खुलासा 

विज्ञापन
Maharashtra ats informed about antilia case, says, Sachin vaze denied any allegation
सचिन वाजे - फोटो : PTI

विस्तार

एंटीलिया और मनसुख हिरेन मौत मामले में महाराष्ट्र एटीएस  जयजीत ने मंगलवार को मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सचिन वाजे ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकार दिया है। एटीएस जयजीत ने बताया कि वाजे नकली सिम कार्ड का प्रयोग करते थे जिसे उन्होंने बुकी नरेश से लिया था। जयजीत ने बताया कि इस केस से संबंधित कई सीसीटीवी फुटेज नष्ट कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दमन से मंगलवार को एक कार जब्त की गई जिसे एफएसएल द्वारा जांच की जा रही है।  

विज्ञापन


एनआईए को मिली डायरी से हो सकता है बड़ा खुलासा 
एंटीलिया मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी को क्राइम इंवेस्टिगेशन यूनिट (सीआईयू) के कार्यालय से एक डायरी मिली है, जो कई बड़े राज खोल सकती है। इसमें कोड वर्ड में कुछ नाम लिखे हैं और उनके नाम के आगे पैसों की डिटेल लिखी हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि ये कोडवर्ड में जो रकम लिखी है वो वसूली की ओर इशारा कर रही है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डायरी में इस बात का जिक्र है कि रेस्त्रां, पब और हुक्का बार से सचिन वाजे की टीम ने कितनी वसूली की है। एनआईए के मुताबिक, सचिन वाजे ने जनवरी महीने से ये वसूली करनी शुरू की थी और इसी वसूली का जिक्र परमबीर सिंह ने अपनी चिट्ठी में किया है। इस डायरी में हर होटल और पब वालों के नाम के आगे रेटकार्ड लिखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके अलावा इस डायरी में मुंबई के लॉटरी कारोबारी और मटके धंधे की भी पूरी डिटेल है और इनके आगे भी रकम की जानकारी दी हुई है। जांच में यह सामने आया है कि सचिन वाजे खुद इन पैसों की वसूली नहीं करता था, बल्कि उसके नाम पर कुछ क्रिमिनल पैसों की उगाही करते थे और आगे बढ़ाते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed