{"_id":"64c29a0703a7aaff6c0ab273","slug":"maharashtra-ats-arrests-man-in-pune-for-giving-shelter-to-two-terror-suspects-held-earlier-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: आतंकी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार; दो संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के बाद एटीएस ने की कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: आतंकी मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार; दो संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के बाद एटीएस ने की कार्रवाई
Thu, 27 Jul 2023 10:08 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 27 Jul 2023 10:08 PM IST
सार
राजस्थान में आतंक से जुड़े एक मामले में कथित संलिप्तता के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा वांछित दो आतंकी संदिग्धों को 18 जुलाई की तड़के पुणे शहर के कोथरुड इलाके से पकड़ा गया था। पुणे की एक अदालत ने बाद में दोनों आतंकियों मोहम्मद इमरान मोहम्मद यूनुस खान (23) और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद याकूब साकी (24) को 25 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन
मुंबई पुलिस(फाइल)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के मामले में पूछताछ के लिए पुणे जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि इस मामले में कुछ दिन पूर्व पुणे पुलिस के दो लोगों को गिरफ्तार करने के कुछ दिन बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि एटीएस की नवी मुंबई इकाई ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र एटीएस ने पिछले सप्ताह पुणे में गिरफ्तार किए गए दो संदिग्ध आतंकियों के मामले की जांच हाल ही में अपने हाथों में ली थी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कुछ और लोगों के नाम सामने आए, जिसके बाद एटीएस ने कई लोगों से पूछताछ शुरू की है। एटीएस ने कहा कि उसने दो आतंकी संदिग्धों के पास से अन्य चीजों के अलावा काला "विस्फोटक" पाउडर, लैपटॉप, ड्रोन के हिस्से, अरबी में लिखी किताबें और एक तंबू भी बरामद किया है, जिसे दोनों ने कथित तौर पर पुणे के आसपास के जिलों में वन क्षेत्रों में रहने के लिए खरीदा था।
विज्ञापन
राजस्थान में आतंक से जुड़े एक मामले में कथित संलिप्तता के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा वांछित दो आतंकी संदिग्धों को 18 जुलाई की तड़के पुणे शहर के कोथरुड इलाके से पकड़ा गया था। पुणे की एक अदालत ने बाद में दोनों आतंकियों मोहम्मद इमरान मोहम्मद यूनुस खान (23) और मोहम्मद यूनुस मोहम्मद याकूब साकी (24) को 25 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था। जिसे बाद में 25 अगस्त तक बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
एटीएस ने एक बयान में बताया कि 'बुधवार को खान और साकी को पुणे में शरण देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। हालाँकि, उसने उस व्यक्ति का नाम उजागर नहीं किया। एटीएस ने रत्नागिरी से भी एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि वह व्यक्ति वही व्यक्ति है जिसे आतंकी संदिग्धों को शरण देने के आरोप में पकड़ा गया था।
गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्ध मध्य प्रदेश के रतलाम के रहने वाले हैं और ग्राफिक डिजाइनर हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था।