फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra ATS arrests a suspected terrorist namely Inamul from Uttar Pradesh's Saharanpur

Maharashtra ATS: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से संदिग्ध आतंकी इनामुल गिरफ्तार, महाराष्ट्र एटीएस का दावा

Mon, 13 Jun 2022 03:49 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 13 Jun 2022 03:49 PM IST
सार

महाराष्ट्र एटीएस ने उत्तर प्रदेश के सहानपुर से एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। आरोपी कथित तौर जुनैद मोहम्मद का साथी है जिसे हाल ही में पुणे से गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
Maharashtra ATS arrests a suspected terrorist namely Inamul from Uttar Pradesh's Saharanpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

महाराष्ट्र एटीएस (आतंक रोधी दस्ता) ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक संदिग्ध आतंकी इनामुल को गिरफ्तार किया है। उसे आज पुणे की एक अदालत में पेश किया जाएगा। वह कथित तौर पर जुनैद मोहम्मद का साथी है जिसे एटीएस ने पुणे से गिरफ्तार किया था। यह जानकारी महाराष्ट्र एटीएस ने दी है।
विज्ञापन

 

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र एटीएस ने इसी माह जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में भी एक व्यक्ति को जुनैद मोहम्मद के साथ कथित संबंधों को लेकर गिरफ्तार किया था। जुनैद मोहम्मद पर प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के लिए आतंकियों की भर्ती करने का आरोप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र एटीएस ने 28 वर्षीय जुनैद मोहम्मद को पुणे के दपोदी इलाके से गिरफ्तार किया था। उसे 3 जून तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया था।


उस पर आरोप है कि वह कथित तौर पर सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नेटवर्क के सक्रिय सदस्यों के संपर्क में था। आरोप है कि जुनैद को भारत के विभिन्न राज्यों से लश्कर-ए-तैयबा के लिए आतंकियों की भर्ती का काम सौंपा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed