{"_id":"67539b79e0ea58b4c20dbaa6","slug":"maharashtra-assembly-session-updates-mlas-oath-protem-speaker-winter-session-in-two-phases-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Assembly: महाराष्ट्र में तीन दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत, प्रोटेम स्पीकर ने विधायकों को दिलाई शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Assembly: महाराष्ट्र में तीन दिवसीय विशेष सत्र की शुरुआत, प्रोटेम स्पीकर ने विधायकों को दिलाई शपथ
Sat, 07 Dec 2024 11:28 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 07 Dec 2024 11:28 AM IST
सार
नौ बार विधायक रहे कोलंबकर को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दक्षिण मुंबई स्थित राजभवन में पद की शपथ दिलाई। कोलंबकर नए सदन में सबसे वरिष्ठ विधायक हैं। पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने मुंबई की वडाला सीट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
15वें महाराष्ट्र विधानसभा का विशेष सत्र आज से आहूत किया गया। भाजपा विधायक कोलंबकर ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में महाराष्ट्र के अन्य सभी विधायकों को शपथ दिलाई। सबसे पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने विधायक पद की शपथ ली। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से राज्य की दूसरी राजधानी नागपुर में शुरू होगा।
विज्ञापन
इससे पहले वरिष्ठ भाजपा विधायक कालिदास कोलंबकर ने नवनिर्वाचित सदन के विशेष सत्र से एक दिन पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ ली थी। नौ बार विधायक रहे कोलंबकर को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दक्षिण मुंबई स्थित राजभवन में पद की शपथ दिलाई थी। कोलंबकर नए सदन में सबसे वरिष्ठ विधायक हैं।
विज्ञापन
पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने मुंबई की वडाला सीट से जीत हासिल की। कोलंबकर विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान नियमित अध्यक्ष के चुनाव की अध्यक्षता भी करेंगे। स्पीकर का चुनाव 9 दिसंबर को होगा और इसके बाद देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार विश्वास मत हासिल करेगी।
विज्ञापन
महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार 11 या 12 दिसंबर को संभव
देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 11 या 12 दिसंबर को होने की संभावना है। सूत्रों ने शुक्रवार को बताया, संभावना है कि अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा वित्त विभाग और भाजपा गृह विभाग अपने पास रखेगी।शिवसेना सूत्रों की मानें तो शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को शहरी विकास मंत्रालय और राजस्व विभाग मिल सकता है। महाराष्ट्र कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 मंत्री हो सकते हैं।
शिंदे ने भाजपा से गृह मंत्रालय, विभाग आवंटन पर की बात
शिवसेना विधायक भारत गोगावाले ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भाजपा से गृह मंत्रालय की मांग की है और विभागों के आवंटन पर बातचीत चल रही है। शिवसेना प्रमुख शिंदे के सहयोगी गोगावले ने कहा कि विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा।