{"_id":"5dac1be28ebc3e93a9533b35","slug":"maharashtra-assembly-polls-fir-against-dhananjay-munde-for-remarks-on-cousin-pankaja","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र चुनाव: पंकजा मुंडे पर टिप्पणी के मामले में धनंजय मुंडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र चुनाव: पंकजा मुंडे पर टिप्पणी के मामले में धनंजय मुंडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Sun, 20 Oct 2019 02:03 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीड
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sun, 20 Oct 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
पंकजा और धनंजय मुंडे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र की मंत्री एवं अपनी चचेरी बहन पंकजा मुंडे पर एक चुनाव रैली में कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एनसीपी नेता धनंजय मुंडे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंत्री पंकजा मुंडे के खिलाफ एनसीपी नेता की टिप्पणियों वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसके बाद बीड जिले के परली से ताल्लुक रखने वाले एक भाजपा नेता ने शनिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
धनंजय मुंडे ने दावा किया कि जो वीडियो वायरल हुआ है, उससे छेड़छाड़ की गई है और वह फर्जी है। उनके बयान को तोड़ा-मरोड़ कर पेश किया गया है। बता दें कि दोनों चचेरे भाई-बहन परली से चुनाव मैदान में हैं। धनंजय एनसीपी से तो पंकजा भाजपा की उम्मीदवार हैं। पंकजा मुंडे परली से मौजूदा भाजपा विधायक और पार्टी के दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की पुत्री हैं।
विज्ञापन
परली भाजपा अध्यक्ष जुगल किशोर लोहिया की शिकायत पर शनिवार देर रात धनंजय मुंडे के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 (मानहानि), 509 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए शब्द, हावभाव का इस्तेमाल) और 294 (सार्वजनिक स्थल पर अश्लील कृत्य) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
लोहिया ने आरोप लगाया कि धनंजय ने पंकजा के खिलाफ 17 अक्टूबर को केज तहसील के विडा गांव में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान अश्लील टिप्पणयां कीं। भाजपा ने इस बारे में निर्वाचन आयोग और महिला आयोग से भी शिकायत की है।
धनंजय मुंडे ने कहा कि संपादित क्लिप की प्रामाणिकता की जांच फोरेंसिक प्रयोगशाला में कराई जानी चाहिए। राज्य विधान परिषद में नेता विपक्ष ने कहा कि जिन लोगों ने वीडियो को संपादित किया है, उन्हें कम से कम बहन-भाई के पवित्र रिश्ते का तो सम्मान करना चाहिए था।