{"_id":"5da551908ebc3e93d62b176e","slug":"maharashtra-assembly-elections-nagpur-election-commission-and-nagpur-police-seized-rs-96-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र चुनाव: पुलिस और चुनाव आयोग की टीम ने दो ठिकानों से जब्त किए 96 लाख","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र चुनाव: पुलिस और चुनाव आयोग की टीम ने दो ठिकानों से जब्त किए 96 लाख
Tue, 15 Oct 2019 11:10 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
नागपुर पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले नोटों के जखीरें पकड़े जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। इन रुपयों का इस्तेमाल चुनावों को प्रभावित करने और मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रलोभन के तौर पर किया जाता है। वहीं, सोमवार को नागपुर पुलिस और चुनाव आयोग ने दो अलग-अलग जगहों से 96 लाख रुपये नकद जब्त किए। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह रुपये यहां के रेलवे स्टेशन और पचपौली ओवर-ब्रिज के पास नागपुर पुलिस और चुनाव आयोग के संयुक्त स्टेटिक और सर्विलांस टीमों (एसएसटी) द्वारा दो कारों से जब्त किए गए थे।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि पहले मामले में, एसएसटी की टीम ने सुबह छह बजे पचपौली ओवर-ब्रिज के पास से गुजर रहे एक स्विफ्ट डिजायर कार से 71 लाख रुपये जब्त किए। पचपौली पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अशोक मेश्राम ने कहा कि पुलिस ने कार चालक, मुनेश्वर फुलझेले को हिरासत में लिया और आगे की जांच के लिए नकदी को आयकर विभाग को सौंप दिया।
विज्ञापन
दूसरे मामले में, शाम 6:30 बजे नागपुर रेलवे स्टेशन के पास एसएसटी द्वारा एक डैटसन गो कार से 25 लाख रुपये जब्त किए गए। सीताबर्डी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर जगवेंद्र सिंह राजपूत ने कहा, ड्राइवर, सुरेश बड़सर को हिरासत में लिया गया था और कैश को आयकर विभाग को सौंप दिया गया था।
गौरतलब है कि 21 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले वाहनों की जांच और बेहिसाब नकदी की आवाजाही पर नजर रखने के लिए शहर भर में एसएसटी तैनात किया गया है।