फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Elections 2019: PM modi and Devendra Fadnavis Rally live Updates attacks on NCP

महाराष्ट्र में बोले पीएम मोदी- एक और एक 11 की तरह है नरेंद्र और देवेंद्र की जोड़ी 

Wed, 16 Oct 2019 05:37 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 16 Oct 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra Assembly Elections 2019: PM modi and Devendra Fadnavis Rally live Updates attacks on NCP
PM Modi in Maharashtra - फोटो : Twitter@bjp4india

महाराष्ट्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नरेंद्र और देवेंद्र की जोड़ी एक और एक 11 की तरह है। उन्होंने कहा कि एक नरेंद्र और एक देवेंद्र, ये वो सूत्र है जो महाराष्ट्र के विकास के डबल इंजन को 11 गुना शक्ति दे रहा है। 21 अक्टूबर को वोट देते समय आपको इसी डबल शक्ति को ध्यान में रखना है। 

विज्ञापन

 



उन्होंने कहा कि मैं आपसे निवेदन करने आया हूं कि दिल्ली में आपने नरेंद्र को दोबारा बिठा दिया अब महाराष्ट्र में देवेंद्र को भी उसी ताकत से दोबारा बिठाएं। दिल्ली में नरेंद्र और मुंबई में देवेंद्र ये फॉर्मूला बीते पांच वर्षों में सुपर हिट रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार ने अपना दायित्व निभाने का प्रयास किया है। लोकसभा चुनाव के परिणामों से और अब पनवेल सहित महाराष्ट्र के मूड से ये स्पष्ट है कि हम सही दिशा में हैं, उचित गति से चल रहे हैं। 

'माफिया को माफ नहीं, माफियागिरी साफ कर देंगे'

पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज रेरा जैसा कानून लागू होने से ग्राहकों और घर बनाने वालों के बीच भरोसा मजबूत हुआ है। इसका बहुत बड़ा लाभ महाराष्ट्र को हुआ है। मुंबई से सटे ग्रामीण इलाकों को हुआ है। हमारी नीति स्पष्ट है कि माफिया को माफ नहीं, बल्कि माफियागिरी साफ कर दी जाएगी। 

नए भारत के निर्माण में नव महाराष्ट्र का होगा अहम योगदान 

अपने संबोधन की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि भारत के नागरिक सुरक्षित हों, सम्मान से जिएं और संपन्नता आपके चरणों में हो, यही लक्ष्य नए भारत का है। भारत को महान राष्ट्र बनाने में महाराष्ट्र का महायोगदान रहा है। नए भारत का निर्माण भी नव महाराष्ट्र का योगदान अहम रहने वाला है।

उन्होंने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा अपनी चरम पर पहुंच रही है। आज भारत बड़ी से बड़ी चुनौती से टक्कर ले रहा है। आपका ये गौरव, आपकी यही खुशी इससे बढ़कर हमारे जीवन का संतोष और क्या हो सकता है।

समंदर के संसाधनों का संवर्द्धन और संरक्षण हमला लक्ष्य

पीएम मोदी ने कहा कि ब्लू इकोनॉमी नए भारत की पहचान बनने वाली है। हमारा प्रयास है कि समंदर में जितने संसाधन है उनका संवर्द्धन और संरक्षण भी होना चाहिए और वो समुद्री तट पर बसे हमारे साथियों के काम भी आए।

उन्होंने कहा कि हमारे मत्सय उद्योग के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मछली पालन से जुड़े तमाम मामलों की देखरेख के लिए केंद्र सरकार में अलग से विभाग बनाया गया है। ये भी सुनिश्चित किया है कि मछुआरों को बैंक से आसानी से ऋण मिले और उनकी बोट का आधुनिकीकरण हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed