फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly elections 2019 NCP keen on alliance with Vanchit Bahujan Aghadi Ajit Pawar

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनसीपी वंचित बहुजन आघाड़ी के साथ गठबंधन की इच्छुक: अजित पवार

Mon, 23 Sep 2019 11:45 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 23 Sep 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Assembly elections 2019 NCP keen on alliance with Vanchit Bahujan Aghadi Ajit Pawar
ajit pawar - फोटो : social media
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने कहा कि आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए उनकी पार्टी प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाली पार्टी वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) के साथ गठबंधन करना चाहती है। अजित पवार ने कहा कि वीबीए ने इस साल संपन्न लोकसभा चुनाव अकेले लड़ा था। इसके परिणाम स्वरूप कांग्रेस-राकांपा गठबंधन और वीबीए को नुकसान हुआ।
विज्ञापन


रविवार की शाम एक सभा को संबोधित कर रहे अजित पवार ने कहा कि हम समान विचारधारा वाले लोगों को साथ लाने की कोशिश कर रहे हैं। हम वीबीए के साथ गठबंधन करना चाहेंगे। राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पुणे की कुल आठ विधानसभा सीटों में से राकांपा चार और कांग्रेस तीन पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अन्य एक सीट गठबंधन सहयोगी को दिए जाने की संभावना पर विचार जारी है। पवार ने कहा कि कई एनसीपी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव लड़ने को तैयार हैं, लेकिन हम सीमित लोगों को ही टिकट दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि वीबीए के साथ 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने वाली आल इंडिया मजलिस-इ-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने इस माह के शुरू में प्रकाश अंबेडकर के नेतृत्व वाले दल से रिश्ता तोड़ लिया।


एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने पिछले सप्ताह कहा था कि 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए उनकी पार्टी और कांग्रेस 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। राज्य में 21 अक्टूबर को एक चरण में ही मतदान होगा। उन्होंने कहा था कि अन्य 38 सीटें सहयोगियों के लिए छोड़ी जाएंगी। साथ ही एनसीपी नए चेहरों को भी मौका देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed