फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Assembly Election 2024 BJP First List in 5 points details of retained MLA Big name news updates

Maharashtra: विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट में 71 मौजूदा विधायकों को टिकट, जानें कितनों के टिकट कटे

Sun, 20 Oct 2024 06:23 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 20 Oct 2024 06:23 PM IST
सार

भाजपा की तरफ से इस बार सूची में 13 महिला उम्मीदवारों का भी नाम है। भाजपा ने अनुसूचित जनजाति से छह और अनुसूचित जाति से चार उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है।
 

विज्ञापन
Maharashtra Assembly Election 2024 BJP First List in 5 points details of retained MLA Big name news updates
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनावों को अब करीब एक महीने का समय रह गया है। इस बीच 288 सीट वाली विधानसभा के लिए भाजपा ने 99 उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। भाजपा ने इस चुनाव में 71 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है। यानी पार्टी ने अपने पुराने निर्वाचित नेताओं पर भरोसा जताया है। इतना ही नहीं भाजपा की तरफ से इस बार सूची में 13 महिला उम्मीदवारों का भी नाम है। भाजपा ने अनुसूचित जनजाति से छह और अनुसूचित जाति से चार उम्मीदवारों को भी टिकट दिया है।
विज्ञापन


कितने नेताओं के टिकट कटे?
भाजपा ने इस बार सिर्फ तीन विधायकों के टिकट काटे हैं। जिन नेताओं के टिकट छीने गए हैं, उनमें पुणे के चिंचवड़ से विधायक अश्विनी जगताप, ठाणे जिले की कल्याण पूर्व सीट से विधायक गणपत गायकवाड़ और अहिल्यानगर जिले की श्रीगोंडा सीट से विधायक बबनराव पचपुटे शामिल हैं।
विज्ञापन


इनकी जगह किसे दिया गया टिकट?
भाजपा ने पुणे चिंचवड़ सीट से अश्विनी जगताप की जगह उनके पति के भाई शंकर जगताप को टिकट दिया गया है। इसके अलावा कल्याण पूर्व विधानसभा सीट से पूर्व विधायक गणपत गायकवाड़ की जगह उनकी पत्नी सुलभा गायकवाड़ को टिकट दिया गया है। वहीं, श्रीगोंडा सीट से बबनराव पचपुटे की जगह उनकी पत्नी प्रतिभा पचपुटे चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े नेताओं के बेटे-बेटी को भी टिकट
पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण की बेटी श्रीजया चव्हाण को नांदेड़ जिले की भोकर विधानसभा सीट से टिकट शामिल है। चव्हाण लोकसभा चुनाव से पहले इस साल फरवरी में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। वह फिलहाल भाजपा के राज्यसभा सदस्य हैं। केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के बेटे संतोष दानवे को भोकरदन से उम्मीदवार बनाया गया है।

इन बड़े चेहरों को भाजपा ने दिया टिकट
भाजपा ने राज्य में जिन बड़े चेहरों को मौका दिया है, उनमें राज्य सरकार में मंत्री सुधीर मुनगंटीवार को बल्लारपुर और पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार वांद्रे पश्चिम से टिकट दिया गया है। इसके अलावा  राज्य सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल कोथरुड से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने पहली लिस्ट में अकेले मुंबई के 16 में से 14 विधायकों की टिकट बरकरार रखी हैं।




मुलुंड से मौजूदा विधायक मिहिर कोटेचा को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है और तीन बार के विधायक राम कदम मुंबई की घाटकोपर पश्चिम सीट से फिर से चुनाव लड़ेंगे। आशीष शेलार के भाई विनोद शेलार को भी भाजपा ने टिकट दिया है। वह मलाड पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे। वरिष्ठ नेता सुभाष देशमुख को सोलापुर दक्षिण से और दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे को कंकावली से टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed