{"_id":"64cb76a3ac62b54d780f5623","slug":"maharashtra-assembly-congress-mla-vijay-wadettiwar-appoint-leader-of-opposition-after-ajit-pawar-2023-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Assembly: कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार बने नेता विपक्ष, ठहाकों के बीच अजित पवार सीट तक लेकर गए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra Assembly: कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार बने नेता विपक्ष, ठहाकों के बीच अजित पवार सीट तक लेकर गए
Thu, 03 Aug 2023 03:21 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 03 Aug 2023 03:21 PM IST
सार
जब अजित पवार, अजय वडेट्टीवार को नेता प्रतिपक्ष के आसन तक लेकर जा रहे थे तो सदन में दोनों पक्ष की तरफ से जमकर ठहाके लगाए जा रहे थे।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार, महाराष्ट्र विधानसभा के नए नेता विपक्ष नियुक्त किए गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने विजय वडेट्टीवार के नाम का एलान किया। बता दें कि अजित पवार गुट के शिवसेना-भाजपा के साथ सरकार में शामिल होने के बाद से बीते एक महीने से नेता विपक्ष का पद खाली था। इससे पहले अजित पवार इस पद पर थे। अजित पवार ने 30 जून को इस पद से इस्तीफा दे दिया था और दो जुलाई को वह सरकार में शामिल हो गए थे।
अजित पवार, विजय वडेट्टीवार को नेता विपक्ष की कुर्सी तक लेकर गए
वडेट्टीवार के नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने के एलान के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार और विपक्ष के नेता अजट वडेट्टीवार को नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी तक लेकर गए। जब अजित पवार, अजय वडेट्टीवार को नेता प्रतिपक्ष के आसन तक लेकर जा रहे थे तो सदन में दोनों पक्ष की तरफ से जमकर ठहाके लगाए जा रहे थे। दरअसल कुछ समय पहले खुद इस पद पर थे और अब वह सरकार के साथ बैठे हैं।
एनसीपी में टूट के बाद कांग्रेस को मिला नेता विपक्ष का पद
बता दें कि अजित पवार और एनसीपी के कई विधायकों के भाजपा-शिंदे सरकार के साथ जाने से कांग्रेस अब विपक्ष में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। यही वजह है कि कांग्रेस द्वारा नेता विपक्ष का पद दिए जाने की मांग की जा रही थी। यही वजह है कि अब कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार को ही नया नेता विपक्ष चुना गया है। नेता विपक्ष पद के लिए कांग्रेस की तरफ से पृथ्वीराज चव्हाण, यशोमती ठाकुर, संग्राम थोपटे, सुनील केदार के नामों की चर्चा चल रही थी। संग्राम थोपटे के नेतृत्व में महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं का एक दल दिल्ली भी होकर आया था, जिसमें पार्टी आलाकमान के साथ नेता विपक्ष के चेहरे पर चर्चा हुई। आखिरकार वडेट्टीवार के नाम पर मुहर लगी।