फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra Amravati policeman asks leave to celebrate marriage anniversary calling it sorry day news in Hindi

अजब-गजब: पुलिसकर्मी को शादी की सालगिरह के लिए चाहिए थी छुट्टी, अर्जी में 'पश्चाताप दिवस' के लिए मांगा अवकाश

Fri, 01 Apr 2022 11:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 01 Apr 2022 11:02 PM IST
सार

अमरावती के एक पुलिसकर्मी ने शादी की सालगिरत को पश्चाताप दिवस बताते हुए छुट्टी की मांग की थी।

विज्ञापन
Maharashtra Amravati policeman asks leave to celebrate marriage anniversary calling it sorry day news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

महाराष्ट्र के अमरावती जिले के एक पुलिसकर्मी का अवकाश के लिए आवेदन इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पुलिसकर्मी को अपनी शादी की सालगिरह के लिए छुट्टी चाहिए थी। इसके लिए उसने जो अर्जी दी उसमें उसने सालगिरह के दिन को पश्चाताप दिवस बताते हुए छुट्टी देने की मांग की है। मराठी भाषा में दी गई इस अर्जी को देख वरिष्ठ अधिकारी भी हैरत में आ गए होंगे।

विज्ञापन


यह अर्जी देने वाला पुलिसकर्मी मंगरुल दस्तगीर थाने में नियुक्त है। 28 मार्च को उसने अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए 29 मार्च की छुट्टी मांगी थी। उसने अपनी अर्जी में लिखा है कि शादी की सालगिरह यानी पश्चाताप दिवस पर छुट्टी प्रदान करने की कृपा करें। इसे लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान तो नहीं आया है लेकिन सोशल मीडिया पर इसे खूब शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले मध्यप्रदेश से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां भी एक पुलिसकर्मी ने छुट्टी की अर्जी देते हुए अवकाश के लिए अलग ही स्तर का कारण बताया था। उसने अपने अवकाश के लिए आवेदन में लिखा था कि मेरे साले की शादी हो रही है और मेरा उसमें जाना बहुत जरूरी है। मेरी पत्नी ने धमकी दी है कि अगर मैं उसके भाई की शादी में नहीं पहुंचा तो यह मेरे लिए अच्छा नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed