फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: all State Public Service exams are postponed due to COVID-19, exempt tax for commercial and goods vehicles 

महाराष्ट्रः लोक सेवा परीक्षाएं स्थगित की गई, वाणिज्यिक और माल वाहनों को कर में दी गई छूट

Wed, 26 Aug 2020 08:03 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 26 Aug 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: all State Public Service exams are postponed due to COVID-19, exempt tax for commercial and goods vehicles 
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना महामारी के कारण महाराष्ट्र में सभी राज्य लोक सेवा परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। महाराष्ट्र कैबिनेट को आज राज्य के मुख्य सचिव द्वारा सूचित किया गया कि सभी राज्य लोक सेवा परीक्षाएं कोरोना महामारी के कारण स्थगित हैं। परीक्षा के नए कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी।

विज्ञापन

 
वहीं, महाराष्ट्र कैबिनेट ने बुधवार को 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक कमर्शियल वाहनों से टैक्स हटाने का फैसला किया है। यह निर्णय कोरोना महामारी के कारण वाणिज्यिक वाहनों और माल वाहकों को हुए नुकसान के मद्देनजर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


बता दें कि कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को जीएसटी मुआवजे और नीट व जेईई परीक्षाएं स्थगित कराने समेत कई मुद्दों पर सात राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की। इस बैठक में ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने हिस्सा लिया।



इस दौरान सीएम उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमें फैसला करना चाहिए कि हमें केंद्र सरकार से डरना है या लड़ना है। ठाकरे ने कहा, 'गैर बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को जोरदार तरीके से अपनी आवाज उठानी चाहिए क्योंकि केंद्र सरकार हमारी आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed