फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra Agriculture Minister Pandurang Phundkar dead from heart attack

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Fri, 01 Jun 2018 12:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Fri, 01 Jun 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra Agriculture Minister Pandurang Phundkar dead from heart attack

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का बृहस्पतिवार को तड़के चार बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 67 वर्षीय फुंडकर को अचानक सीने में दर्द हुआ और उन्हें उल्टियां हुईं। उसके बाद उन्हें सोमैया अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान ही उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुख जाहिर करते हुए श्रद्धाजलि दी है।

विज्ञापन


पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी

दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे के बेहद करीबी फुंडकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक थे। वह भाजपा के ओबीसी नेता थे। आठ जुलाई 2016 में देवेंद्र फडणवीस सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। उससे पहले वे साल 1991 से लेकर 1996 तक दो बार महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष थे। वह 1978 में पहली बार विधायक चुने गए थे और साल 1980 में फिर से खमगांव विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। एक बार अकोला से सांसद चुने गए थे। फुंडकर महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्ष के नेता भी रहे। उनके परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं। उनके बेटे आकाश फुंडकर खमगांव से भाजपा के विधायक हैं। फुंडकर ग्रामीण परिवेश से थे इसलिए उन्हें किसान नेता के रूप में भी जाना जाता था।
विज्ञापन


फुंडकर के निधन के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने लिखा है कि महाराष्ट्र सरकार में कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर के निधन से स्तब्ध हूं। उन्होंने महाराष्ट्र में भाजपा के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह राज्य के किसानों की सेवा के लिए हमेशा आगे रहे। मेरी संवेदना उनके परिवार और समर्थकों के साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व कृषि मंत्री पांडुरंग फुंडकर का अचानक दुखद निधन हुआ। इसका हमें दुख है। उनके निधन से भाजपा परिवार का नुकसान हुआ है। वह राज्य के विकास में एक शिल्पकार के रूप में देखे जाते थे।  जिन चंद लोगों ने भाजपा को गांव-गांव तक पहुंचाया उसमें फुंडकर का भी योगदान रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed