फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra accident several killed and injured as truck hits jeep in Thane

महाराष्ट्र में बड़ा हादसा: ठाणे में ट्रक ने जीप को मारी टक्कर, छह लोगों की मौत

Tue, 18 Jul 2023 02:06 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 18 Jul 2023 02:06 PM IST
सार

जीप में कुछ छात्र और अन्य लोग सवार थे। यह जीप पढ़गा से खड़ावली रेलवे स्टेशन जा रही थी। इसी दौरान उल्टी दिशा से आते ट्रक ने जीप को सामने से टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Maharashtra accident several killed and injured as truck hits jeep in Thane
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने एक जीप को टक्कर मार दी। मंगलवार सुबह हुई इस घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हुई है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि जीप में कुछ छात्र और अन्य लोग सवार थे। यह जीप पढ़गा से खड़ावली रेलवे स्टेशन जा रही थी। इसी दौरान उल्टी दिशा से आते ट्रक ने जीप को सामने से टक्कर मार दी। और इसे 100 मीटर तक घसीटता ले गया और बाद में पलट गया। यह घटना सुबह 6.30 बजे के करीब हुई। इस दौरान इलाके में तेज बारिश जारी थी। घटना में चार लोगों की तुरंत ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


हादसे में तीन लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं, वहीं तीन लोगों को हल्की चोटें आई हैं। इन सभी का भिवंडी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाने की पुरजोर कोशिश की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed