फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra 7 year old girl sexually assaulted by canteen boy at pvt school in Palghar accused detained update

Maharashtra: थम नहीं रहे स्कूलों में बच्चियों के यौन उत्पीड़न के मामले, अब पालघर में 7 साल की छात्रा बनी शिकार

Sat, 24 Aug 2024 07:16 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालघर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 24 Aug 2024 07:16 PM IST
सार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर 16 साल के लड़के को हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि नाबालिग उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे स्थित बदलापुर में स्कूल में दो बच्चियों के यौन उत्पीड़न के मामले पर बवाल जारी है। इस बीच पालघर जिले के नयगांव भी एक निजी स्कूल में सात साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बताया गया है कि यहां कैंटीन में काम करने वाले एक लड़के ने बच्ची के साथ इस हरकत को अंजाम दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत के आधार पर 16 साल के लड़के को हिरासत में ले लिया। बताया गया है कि नाबालिग उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। नयगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ अधीक्षक ने बताया कि उसे रिमांड होम में भेजा गया है। 
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, यह मामला गुरुवार को तब सामने आया, जब दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची ने स्कूल की कैंटीन जाने से इनकार कर दिया और अपनी क्लास टीचर को बताया कि वहां काम करने वाले एक 'अंकल' उसे परेशान करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना के बारे में स्कूल के हेडमास्टर को बताया गया और आगे की जांच में सामने आया कि बीते 15 दिनों में नाबालिग लड़के ने चार से पांच मौकों पर बच्ची का यौन उत्पीड़न किया था। इस घटना के प्रकाश में आने के बाद हेडमास्टर ने नयगांव पुलिस को सूचना दी और मामले में लड़के पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की लज्जा भंग करने के लिए उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग) और धारा 79 (किसी महिला की शील का अपमान करने के इरादे से किए गए शब्द, हावभाव, कृत्य) के तहत केस दर्ज किए गए।


पुलिस ने स्कूल से सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में ले लिए और इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपी लड़के ने इस बच्ची के अलावा किसी और छात्रा के साथ इस तरह की हरकत की हो। पुलिस का कहना है कि लड़का दो महीने पहले ही यूपी से काम करने के लिए यहां आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed