{"_id":"60ed4da6f06d121454526da2","slug":"maharashtra-6-family-members-die-due-to-emission-of-carbon-monoxide","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: चंद्रपुर जिले में दर्दनाक हादसा, जनरेटर से निकली गैस से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: चंद्रपुर जिले में दर्दनाक हादसा, जनरेटर से निकली गैस से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
Tue, 13 Jul 2021 01:54 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:54 PM IST
सार
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में क ही परिवार के छह सदस्यों की मृत्यु हो गई। प्राथमिक जानकारी से पता चला है कि बिजली के जेनरेटर से निकले कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण उनकी मौत हुई।
विज्ञापन
एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत (प्रतीकातमक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में मंगलवार को दम घुटने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मृत्यु हो गई। ऐसा लगता है कि घर में रखे बिजली के एक जेनरेटर से निकली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस की वजह से परिवार के सदस्यों का दम घुट गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
दुर्गापुर इलाके के रहने वाले हैं पीड़ित
उन्होंने बताया कि पीड़ित चंद्रपुर के दुर्गापुर इलाके के रहने वाले हैं। सोमवार रात से ही बारिश की वजह से दुर्गापुर के कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही थी। ऐसे में परिवार के एक वरिष्ठ सदस्य ने घर में रखे बिजली के जेनरेटर को चालू कर दिया।
विज्ञापन
जेनरेटर से निकली गैस के कारण हुई मौत
नागपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक चिरंजीवी प्रसाद ने बताया कि प्राथमिक जानकारी से पता चला है कि बिजली के जेनरेटर से निकले कार्बन मोनोऑक्साइड गैस के कारण परिवार के छह सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
नाबालिग बच्ची की बची जान
मृतकों की पहचान पेशे से ठेकेदार रमेश लश्कर (25), अजय लश्कर (21), लखन लश्कर (10), कृष्ण लश्कर (आठ), पूजा लश्कर (14) और माधुरी लश्कर (20) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि एक नाबालिग बच्ची की जान बच गई है और उसका अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौत के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।