{"_id":"5c2956fcbdec2256b1109f57","slug":"maharashtra-6-bangladeshi-citizens-living-illegally-sentenced-for-4-year-prison","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र : अवैध रूप से रह रहे 6 बांग्लादेशी नागरिकों को 4 साल कैद की सजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र : अवैध रूप से रह रहे 6 बांग्लादेशी नागरिकों को 4 साल कैद की सजा
Mon, 31 Dec 2018 05:08 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: Gaurav Pandey
Updated Mon, 31 Dec 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के ठाणे की एक अदालत ने भारत में अवैध रूप से रहने वाले छह बांग्लादेशी नागरिकों को चार साल साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एनएच मखारे ने पिछले सप्ताह दिए आदेश में सभी पर 5-5 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष ने बताया कि इन सभी को एटीएस की टीम ने भिवंडी से गिरफ्तार किया था। वे यहां एक इमारत में रह रहे थे, लेकिन इनमें से किसी के पास जरूरी पासपोर्ट और दस्तावेज नहीं मिले। बांग्लादेशी नागरिकों ने कोर्ट को बताया कि वे रोजगार की तलाश में सीमा पार कर आ गए थे।
विज्ञापन