फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: 50 no-rain days in Marathwada this monsoon; deficit at 19.1 per cent

Maharashtra: मराठवाड़ा से रूठा मानसून, 50 दिन बारिश नहीं हुई; उम्मीद से 19.1 फीसदी कम बरसे बादल

Wed, 23 Aug 2023 10:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, औरंगाबाद
पीटीआई, औरंगाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 23 Aug 2023 10:25 PM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि कैलेंडर वर्ष के लिए मराठवाड़ा में अपेक्षित वर्षा 679.5 मिमी है। फिलहाल यह आंकड़ा 364.9 मिमी रिकॉर्ड किया गया है। यानी इस क्षेत्र में 21 अगस्त तक वार्षिक वर्षा का 53.7 प्रतिशत ही प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
Maharashtra: 50 no-rain days in Marathwada this monsoon; deficit at 19.1 per cent
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

इस साल अब तक 82 मानसून दिनों में से 50 में महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में कोई वर्षा नहीं हुई। 21 अगस्त तक औरंगाबाद, जालना, बीड, हिंगोली, उस्मानाबाद, लातूर और नांदेड़ जिलों वाले क्षेत्र में अपेक्षित बारिश 451.1 मिमी थी। हालांकि, क्षेत्र में वास्तविक वर्षा 364.9 मिमी हुई। संभागीय आयुक्त कार्यालय की एक रिपोर्ट में बुधवार को कहा गया कि यह करीब 19.1 फीसदी कम है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, बीड जिले में इस मानसून में एक जून से 30 सितंबर के बीच सबसे अधिक 62 दिन बिना बारिश वाले दिन रहे हैं। उस्मानाबाद में 1 जून से 21 अगस्त तक 82 दिनों में से 61 दिन  बारिश नहीं हुई है। जून में मराठवाड़ा क्षेत्र में औसतन 7 दिन बारिश हुई। जुलाई के 31 दिनों में से 9 दिन सूखे गुजरे। रिपोर्ट में कहा गया कि 21 अगस्त तक इस क्षेत्र में औसतन 3 दिन बारिश हुई।
विज्ञापन


परभणी जिले में बारिश की कमी सबसे ज्यादा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यहां 21 अगस्त तक 761.30 मिमी के अपेक्षित आंकड़े के मुकाबले केवल 309 मिमी बारिश हुई है। यह लगभग 60 प्रतिशत तक कम है। सिर्फ नांदेड़ जिले में ठीक-ठाक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कैलेंडर वर्ष के लिए मराठवाड़ा में अपेक्षित वर्षा 679.5 मिमी है। फिलहाल यह आंकड़ा 364.9 मिमी है। यानी इस क्षेत्र में 21 अगस्त तक वार्षिक वर्षा का 53.7 प्रतिशत प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed