फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: 3 persons killed, 6 injured as car rams into truck in Nagpur

Maharashtra: नागपुर में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, तीन की मौत और छह लोग घायल

Mon, 10 Jul 2023 09:56 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महाराष्ट्र Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 10 Jul 2023 09:56 AM IST
सार

जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। यहां ट्रक चालक ने सड़क पर बिना कोई संकेतक लगाए गाड़ी खड़ी कर दी थी। वहीं, संकेतक न होने की वजह से पीछे से आ रही एक कार ट्रक में जा घुसी।
 

विज्ञापन
Maharashtra: 3 persons killed, 6 injured as car rams into truck in Nagpur
सड़क हादसा - फोटो : social media

विस्तार

महाराष्ट्र के नागपुर जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां रविवार शाम तेज रफ्तार कार के एक खड़े कंटेनर ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना यहां से 60 किलोमीटर दूर स्थित अरोली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामटेक-भंडारा रोड पर रविवार शाम को हुई। 

विज्ञापन

चालक की लापरवाही पड़ी भारी

जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ है। यहां ट्रक चालक ने सड़क पर बिना कोई संकेतक लगाए गाड़ी खड़ी कर दी थी। वहीं, संकेतक न होने की वजह से पीछे से आ रही एक कार ट्रक में जा घुसी।

विज्ञापन

कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे पांच बच्चों समेत कार में सवार नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनमें से तीन की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामला किया दर्ज

पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान भंडारा जिले के रहने वालों के रूप में हुई है। वहीं, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed