{"_id":"6288af11f112b935124c9b29","slug":"maharashtra-24-year-old-man-who-had-been-on-run-for-four-years-in-a-murder-case-apprehended-at-a-wedding-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News Thane: हत्या का चार साल से फरार आरोपी शादी में कर रहा था ऐश, यूपी के जौनपुर से किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Crime News Thane: हत्या का चार साल से फरार आरोपी शादी में कर रहा था ऐश, यूपी के जौनपुर से किया गिरफ्तार
Sat, 21 May 2022 02:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 21 May 2022 02:51 PM IST
सार
मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 24 साल के आरोपी सचिन सुनील उपाध्याय को पकड़ लिया।
विज्ञापन
जौनपुर में विवाह समारोह से हत्या का आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाराष्ट्र में हुई एक हत्या के चार साल से फरार आरोपी को पुलिस ने यूपी के जौनपुर में विवाह समारोह से गिरफ्तार कर लिया। वह 2018 में हत्या के बाद से फरार था।
विज्ञापन
ठाणे पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए एमबीवीवी पुलिस की क्राइम यूनिट-1 ने 24 साल के आरोपी सचिन सुनील उपाध्याय को पकड़ लिया। एसआई अविराज कुरहाडे ने बताया कि उसे जौनपुर में एक शादी से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपी सचिन उपाध्याय पर नवंबर 2018 में राजबहादुर रामलाल पटेल (37) नामक एक ड्राइवर की हत्या का आरोप है। आरोपी एक श्रमिक बतौर काम करता था और उसने राजबहादुर से शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। जब राजबहादुर ने इनकार किया तो सचिन ने लाठी से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बाद में इलाज के दौरान राज बहादुर की मौत हो गई थी। उसके बाद से आरोपी फरार हो गया था। मामले में आगे जांच जारी है।
विज्ञापन