फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: 20482 new corona cases, 515 deaths in 24 hours

महाराष्ट्र : एक दिन में 20482 नए मरीज, 24 घंटे में 515 की मौत

Wed, 16 Sep 2020 01:50 AM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Wed, 16 Sep 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Maharashtra: 20482 new corona cases, 515 deaths in 24 hours
corona virus - फोटो : PTI
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं, एक दिन में 20,482 नए संक्रमित सामने आए और बीते 24 घंटे में 515 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल, प्रदेश में 2,91,797 सक्रिय मरीज हैं जिनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस की चपेट में आए मरीजों की संख्या 10,97,856 हो गई। बीते 24 घंटे में 19,423 मरीज स्वस्थ हुए जिससे राज्य में अब तक कुल 7,75,273 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। दूसरी ओर अब तक कुल 30,409 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य में रिकवरी दर 70.62 फीसदी और मृत्युदर 2.77 फीसदी है। सूबे में 17,34,164 लोग होम क्वारंटीन और 37,225 लोग संस्थागत क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन


मुंबई में 1586 नए केस, 49 की मौत
मुंबई में बीते 24 घंटे में 1586 नए मरीज सामने आए जबकि 49 लोगों की मौत हो गई। मुंबई में कुल 1,73,596 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जिसमें से 1,34,066 स्वस्थ भी हुए हैं। मुंबई में अब तक कुल 8230 संक्रमितों की मौत हो चुकी है जबकि 30,938 सक्रिय मामले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 24 घंटे में 8 पुलिसकर्मियों ने दम तोड़ा
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमित आठ पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि 371 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए। इससे राज्य में संक्रमित होने वाले कुल पुलिसकर्मियों की संख्या 19,756 हो गई है जिसमें से 15,830 पुलिसकर्मी कोरोना को मात दे चुके हैं। जबकि 3,724 संक्रमित पुलिसकर्मियों का उपचार शुरू है। वहीं, अब तक सूबे में कुल 202 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed