{"_id":"6357bae4e6bb412ea0057c10","slug":"maharashtra-15-incidents-of-fire-in-pune-on-diwali-house-gutted-no-casualty","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pune: दिवाली पर शहर में हुई आग लगने की 15 घटनाएं, फ्लैट हुआ पूरी तरह जलकर खाक, 30 लोगों को बचाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pune: दिवाली पर शहर में हुई आग लगने की 15 घटनाएं, फ्लैट हुआ पूरी तरह जलकर खाक, 30 लोगों को बचाया गया
Tue, 25 Oct 2022 10:26 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 25 Oct 2022 10:26 PM IST
सार
पुणे के विभिन्न हिस्सों में दिवाली को शाम सात बजे से 11 बजे के बीच पटाखों के कारण आग लगने की 15 घटनाएं हुई। औंध इलाके में 12वीं मंजिला इमारत की पहली मंजिल के चार बीएचके का फ्लैट पूरी तरह जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे शहर में दिवाली के मौके पर पटाखों में आग लगने की कम से कम 15 घटनाएं हुईं। एक घटना में पूरा घर जलकर खाक हो गया। पुणे नगर निगम के दमकल विभाग के अधिकारी के मुताबिक, औंध इलाके में सोमवार देर रात घर में आग लगी। हालांकि, इन घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, पुणे के विभिन्न हिस्सों से सोमवार शाम सात बजे से 11 बजे के बीच पटाखों के कारण आग लगने की 15 घटनाओं की सूचना दमकल विभाग के अधिकारियों को मिली। औंध इलाके में 12वीं मंजिला इमारत की पहली मंजिल के चार बीएचके फ्लैट में आग लग गई। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर दमकल विभाग की सात गाड़ियों को भेजा। जहां 30 से 35 निवासियों को सुरक्षित निकाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में कोई कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन आग से पूरा फ्लैट जलकर खाक हो गया।
इन क्षेत्रों में हुई पटाखों से आग लगने की घटनाएं
अधिकारी ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पटाखों की वजह से फ्लैट में आग लग गई। उन्होंने बताया कि आग लगने की अन्य घटनाएं कटराज, बीटी कावड़े रोड, नरहे, विश्रांतवाड़ी, वारजे मालवाड़ी, सिंहगढ़ रोड क्षेत्र, गुरुवर पेठ, लोहेगांव, वडगांव शेरी, बालेवाड़ी और बुधवार पेठ इलाके में हुई।