बाढ़ग्रस्त इलाके के दौरे पर सेल्फी लेने पर ट्रोल होने वाले मंत्री अब मदद के लिए पानी में उतरे
महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करने के दौरान सेल्फी लेने पर खूब ट्रोल हुए थे। एक बार फिर वह चर्चा में हैं, लेकिन इस बार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के लिए। दरअसल, महाजन बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए खुद पानी में उतर गए।
महाजन ने कोल्हापुर और सांगली जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद लोगों सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने का वीडियो ट्वीट किया। शनिवार को वह जिस गांव में पहुंचे थे वहां तीन दिन से कोई सहायता नहीं पहुंची थी।
गेल्या ४ दिवसांपासून मदत न मिळालेल्या गावांत आज पोहोचलो.
— Girish Mahajan (@girishdmahajan) August 9, 2019
मदतकार्याचे राजकारण करणाऱ्या विरोधी पक्षांतील नेत्यांना मी विनंती करतो की आपले घरात बसून टीका-ट्रोलिंग करत मनोरंजन झाले असेल तर येऊन प्रत्यक्ष मदतकार्यात सहभागी व्हावे! #maharashtrafloods #MaharashtraRains #Kolhapurfloods pic.twitter.com/oA7tvnbEAh
बता दें कि महाजन शुक्रवार को बाढ़ग्रस्त इलाके में सेल्फी लेने पर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आए थे। महाजन ने विपक्षी नेताओं से कहा है कि वे घर में बैठकर किसी को ट्रोल करने के बजाय लोगों की मदद करें। इस वीडियो को भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया गया है।