{"_id":"69b1fa2fad32f502e2074a63","slug":"mahalrashtra-cm-devendra-fadnavis-claim-state-economy-is-30th-largest-in-world-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र दुनिया की 30वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना, सीएम फडणवीस का बड़ा दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र दुनिया की 30वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना, सीएम फडणवीस का बड़ा दावा
Thu, 12 Mar 2026 04:56 AM IST
Nitin Gautam
सुरेंद्र मिश्रा
सुरेंद्र मिश्रा
Published by: Nitin Gautam
Updated Thu, 12 Mar 2026 04:56 AM IST
सार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया है कि महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था दुनिया के देशों में 30वें नंबर पर है। उन्होंने कहा कि राज्य 7.9 प्रतिशत की दर से विकास कर रहा है।
विज्ञापन
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
- फोटो : ANI Photos
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र की अर्थव्यवस्था वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयां छू रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को विधानसभा में घोषणा की कि महाराष्ट्र अब दुनिया की 30वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उन्होंने कहा कि यदि महाराष्ट्र एक स्वतंत्र देश होता, तो इसकी अर्थव्यवस्था ऑस्ट्रिया, थाईलैंड, नार्वे, फिलीपीन, वियतनाम और बांग्लादेश जैसे देशों से भी बड़ी होती।
महाराष्ट्र की जीडीपी पिछले 10 वर्षों में बढ़कर 51 लाख करोड़ रुपये हुई
मुख्यमंत्री के अनुसार, राज्य की विकास दर 7.9% है, जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। वर्ष 2013-14 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) लगभग 16 लाख करोड़ रुपये था, जो पिछले दस वर्षों में बढ़कर 51 लाख करोड़ रुपये (करीब 660 बिलियन डॉलर) तक पहुंच गया है। फडणवीस ने विश्वास जताया कि अगले दो-तीन वर्षों में महाराष्ट्र संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर को भी पीछे छोड़ देगा।
राज्य का कर्ज स्वीकार्य मानकों के भीतर
राज्य के कर्ज पर स्थिति स्पष्ट करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में 51 लाख करोड़ रुपये की आय के मुकाबले कर्ज 9.32 लाख करोड़ रुपये है। आय के अनुपात में कर्ज का स्तर 18.2 फीसदी है, जो पूरी तरह स्वीकार्य मानकों के भीतर है। लाडकी बहिन और मुफ्त बिजली जैसी जन कल्याणकारी योजनाओं के बावजूद राजकोषीय घाटे को 2.78 फीसदी तक सीमित रखा गया है।
विज्ञापन
देश की कुल जीडीपी में महाराष्ट्र 14.9 फीसदी के साथ सर्वाधिक योगदान दे रहा है। फडणवीस ने लक्ष्य निर्धारित किया कि वर्ष 2029 तक राज्य की अर्थव्यवस्था 1 ट्रिलियन डॉलर और 2047 तक 5 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर लेगी। इसके लिए बुनियादी ढांचे और निवेश पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन