{"_id":"63c5011baebb537b0714dc96","slug":"mahadayi-water-issue-opposition-members-disrupt-goa-governor-speech-in-assembly-removed-from-house-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादयी जल मुद्दा: गोवा विधानसभा में विपक्षी नेताओं ने राज्यपाल के भाषण को रोका, मार्शल ने सदन से बाहर निकाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महादयी जल मुद्दा: गोवा विधानसभा में विपक्षी नेताओं ने राज्यपाल के भाषण को रोका, मार्शल ने सदन से बाहर निकाला
Mon, 16 Jan 2023 01:17 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 16 Jan 2023 01:17 PM IST
सार
गोवा सरकार ने तर्क दिया है कि कर्नाटक महादयी नदी के पानी को मोड़ नहीं सकता है, क्योंकि यह महादयी वन्यजीव अभयारण्य से होकर गुजरता है, जो उत्तरी गोवा में नीचे की ओर स्थित है।
विज्ञापन
गोवा विधानसभा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विपक्षी सदस्यों ने सोमवार को गोवा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई के अभिभाषण को बाधित करने की कोशिश की और उनसे महादयी नदी के पानी की दिशा बदलने के मुद्दे पर बयान मांगा।
विज्ञापन
बाद में मार्शलों ने विपक्षी सदस्यों को सदन से बाहर कर दिया।
महादयी नदी के पानी को लेकर कर्नाटक और गोवा के बीच मतभेद
बता दें कि कर्नाटक द्वारा नदी की सहायक नदियों कलसा और बंडुरी पर बांधों के निर्माण के माध्यम से महादयी नदी के पानी के मोड़ को लेकर गोवा और कर्नाटक आपस में उलझे हुए हैं। केंद्र ने हाल ही में दो बांधों के निर्माण के लिए कर्नाटक द्वारा प्रस्तुत एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे दी है, जिस पर गोवा सरकार ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
गोवा सरकार ने महादयी नदी के पानी को मोड़ने से किया इनकार
गोवा सरकार ने तर्क दिया है कि कर्नाटक महादयी नदी के पानी को मोड़ नहीं सकता है, क्योंकि यह महादयी वन्यजीव अभयारण्य से होकर गुजरता है, जो उत्तरी गोवा में नीचे की ओर स्थित है। राज्यपाल ने सोमवार को गोवा विधानसभा में जैसे ही अपना भाषण शुरू किया, कांग्रेस, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और आम आदमी पार्टी के सदस्य काली पोशाक पहने खड़े हो गए। विपक्ष के नेता यूरी अलेमाओ (कांग्रेस) ने मांग की कि राज्यपाल महादयी जल मुद्दे पर एक बयान दें। उन्होंने नदी की रक्षा करने में "विफल" होने के लिए मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के इस्तीफे की भी मांग की।
विज्ञापन