{"_id":"66e93daf5c71e742ac029cb3","slug":"maha-vikas-aghadi-allies-to-hold-seat-sharing-talks-in-september-news-in-hindi-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर MVA में फिर होगा मंथन, राउत बोले- जो भी फैसला होगा, वही अंतिम होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: महाराष्ट्र में सीट बंटवारे पर MVA में फिर होगा मंथन, राउत बोले- जो भी फैसला होगा, वही अंतिम होगा
Tue, 17 Sep 2024 01:58 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:58 PM IST
सार
इस साल हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और राकांपा-एसपी ने शिवसेना(यूबीटी) से ज्यादा स्ट्राइक रेट हासिल किया, इस पर सवाल किए जाने पर संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी के वोट बड़े पैमाने पर इन दोनों पार्टियों को ही ट्रांसफर किया गया।
विज्ञापन
संजय राउत
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी (एमवीए) के तीन सहयोगी दल 18 से 20 सितंबर तक सीट बंटवारे पर बातचीत करेंगे। शिवसाने (यूबीटी) नेता संजय राउत ने इसकी जानकारी दी। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने वाली सीटों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इस बैठक में जो भी निर्णय लिया जाएगा, वही फाइनल होगा। एमवीए की सहयोगी पार्टियों में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी), राकांपा-एसपी और कांग्रेस शामिल हैं। बता दें कि राज्य में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाला है।
संजय राउत ने पत्रकारों से कहा, "एमवीए साझेदारों के बीच सीट बंटवारे को लेकर 18 से 20 सितंबर तक बातचीत होगी। बैठक तीन दिनों तक चलेगी। कौन सी पार्टी किस सीट से चुनाव लड़ेगी, इसपर चर्चा होगी।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सीटें तय करने के लिए जीतने की क्षमता ही मानदंड होगी। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और राकांपा-एसपी ने शिवसेना(यूबीटी) से ज्यादा स्ट्राइक रेट हासिल किया, इस पर सवाल किए जाने पर संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी के वोट बड़े पैमाने पर इन दोनों पार्टियों को ही ट्रांसफर किया गया।
शिवसेना ने कोल्हापुर, अमरावती और रामटेक सीट कांग्रेस को सौंप दी। राउत ने कहा कि अगर ये सीटें शिवसेना(यूबीटी) के साथ होती तो वह निश्चित रूप से जीत जाती। उन्होंने बताया कि शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं ने बारामती समेत राकांपा-एसपी के लिए कड़ी मेहनत की।