फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha Kumbh: team of best doctors will be prepared for millions of pilgrims mobile hospital will also deployed

Maha Kumbh: करोड़ों तीर्थयात्रियों के लिए तैयार होंगी बेहतरीन डॉक्टर्स की टीम, मोबाइल अस्पताल भी होगा तैनात

Mon, 30 Dec 2024 12:15 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार
महाकुंभ क्षेत्र में 23 चिकित्सालय बनाए गए हैं, जो कुंभ क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। इनमें कुछ अस्पताल लोगों को प्राथमिक स्तर की चिकित्सा देंगे तो वहीं कई अस्पताल उच्च तकनीकी दक्षता से युक्त होंगे, जो किसी तीर्थयात्री को हृदय और किडनी जैसी कोई समस्या होने पर आपातकालीन चिकित्सा सेवा देने में समर्थ होंगे। 
loader
Maha Kumbh: team of best doctors will be prepared for millions of pilgrims mobile hospital will also deployed
महाकुंभ 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार महाकुंभ 2025 को भव्य तरीके से मनाकर इससे पूरी दुनिया में बड़े संदेश देने की कोशिश कर रही है। महाकुंभ में करोड़ों तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी होने पर उनके इलाज के लिए भी पूरी व्यवस्था की गई है। महाकुंभ क्षेत्र में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञों की पूरी टीम मौजूद रहेगी जो किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोगों को चिकित्सा सहायता देने में समर्थ होगी।   



महाकुंभ क्षेत्र में 23 चिकित्सालय बनाए गए हैं जो कुंभ क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। इनमें कुछ अस्पताल लोगों को प्राथमिक स्तर की चिकित्सा देंगे तो वहीं कई अस्पताल उच्च तकनीकी दक्षता से युक्त होंगे जो किसी तीर्थयात्री को हृदय और किडनी जैसी कोई समस्या होने पर आपातकालीन चिकित्सा सेवा देने में समर्थ होंगे। 


उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि कुंभ क्षेत्र में एक सौ बेड का अस्पताल भी बनाया जा रहा है। इसमें गंभीर रोगों से पीड़ित लोगों को भर्ती करने और इलाज करने की पूरी व्यवस्था होगी। किसी भी आपातकालीन स्थिति में लोगों को सेवा देने के लिए 24 घंटे सैकड़ों डॉक्टरों की टीम कुंभ क्षेत्र में मौजूद होगी। इनके अलावा कुंभ क्षेत्र में 25-25 बेड की क्षमता वाले दो उप चिकित्सा केंद्र भी स्थापित किए गए हैं जहां लोगों को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवा मिल सकेगी। 

कुंभ क्षेत्र में किसी भी तीर्थयात्री को स्वास्थ्य समस्या होने पर उसे आधे किलोमीटर के अंदर पूरी स्वास्थ्य सेवा मिल सके, इसके लिए बीच-बीच में छोटे-छोटे अस्पताल बनाए गए हैं। इसके लिए जगह-जगह पर स्वास्थ्यकर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा प्राथमिक स्तर की सेवा के लिए हर जगह पर मेडिकल किट उपलब्ध होंगी। इसके बारे में सुरक्षाकर्मियों और अन्य सेवा में शामिल लोगों को भी सतर्क किया गया है। 

जिले की स्वास्थ्य सेवा रहेगी तैनात
कुंभ क्षेत्र में मेडिकल सुविधाओं के अलावा प्रयागराज जिले के सभी अस्पतालों को भी अपग्रेड कर दिया गया है। जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी ट्रस्ट द्वारा संचालित अस्पतालों और निजी अस्पतालों को भी किसी आपातकालीन स्थिति में तैयार रहने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार कम से कम पांच हजार बिस्तरों की व्यवस्था की गई है जिससे किसी आपातकालीन परिस्थिति में लोगों को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा सके।   

मरीजों को कुंभ क्षेत्र के अस्पतालों और किसी आपातकालीन स्थिति में शहर के अस्पतालों तक ले जाने के लिए एंबुलेंस की सुविधा भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए 125 हाई क्वालिटी के एंबुलेंस बनाए गए हैं। इसमें दस आधुनिक सुविधाओं से युक्त एंबुलेंस शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed