फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha govt announces free higher educations for girls from EWS, SEBC, OBC segments

Maharashtra: पिछड़े वर्गों की छात्राओं के लिए शिंदे सरकार की बड़ी घोषणा, मुफ्त में हासिल करेंगीं उच्च शिक्षा

Mon, 08 Jul 2024 10:58 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 08 Jul 2024 10:58 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों की बेटियों के लिए बड़ी घोषणा की है। राज्य में इन वर्गों की बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा मुफ्त होगी। महाराष्ट्र में चुनाव से ठीक पहले छात्राओं के हित में यह बड़ा कदम साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
Maha govt announces free higher educations for girls from EWS, SEBC, OBC segments
सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों (ईडब्ल्यूएस), सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों और अन्य पिछले वर्गों (ओबीसी) की बालिकाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। सरकार के अनुसार, राज्य में इन वर्गों की बालिकाओं के लिए उच्च शिक्षा मुफ्त होगी। महाराष्ट्र में चुनाव से ठीक पहले महिलाओं के हित में यह बड़ा कदम साबित हो सकता है। 

विज्ञापन


महाराष्ट्र सरकार के आदेश की बड़ी बातें 
सरकार के आदेश में कहा गया है कि सरकारी और गैर सरकारी महाविद्यालयों के अलावा मुक्त विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने की इच्छुक छात्राएं इस सुविधा का लाभ उठा सकतीं हैं। इन पाठ्यक्रमों में उच्च एवं तकनीक शिक्षा, चिकित्सा, फार्मेसी, कृषि, पशुपालन, मछलीपालन, डेयरी विकास विभाग द्वारा संचालित पाठ्यक्रम शामिल हैं। ईडब्ल्यूएस, एसईबीसी और ओबीसी वर्गों की जिन छात्राओं के पारिवार की वार्षिक आय आठ लाख से कम है, वे इस सुविधा का लाभ उठा सकतीं हैं।नए प्रवेश के साथ-साथ वर्तमान में उच्च शिक्षा हासिल कर रहीं छात्राएं भी इस योजना के लिए पात्र होंगी।
विज्ञापन


अनाथ छात्र-छात्राओं के लिए भी बड़ी घोषणा
राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ये घोषणांएं कीं। बैठक में एक और बड़ा फैसला लिया गया है। अब अनाथ छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए ट्यूशन और परीक्षा शुल्क भी नहीं देना होगा।  बताया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए राज्य में यह आदेश लागू होगा। इसमें कुल मिलाकर 906 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। आदेश में यह भी बताया गया है कि जिन छात्रों को संस्थागत कोटा दिया गया है, ऐसे छात्र इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन योजना को भी लागू किया जाएगा
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना की भी घोषणा की। इस योजना के तहत महिलाओं को तीन मुफ्त सिलेंडर देने की बात कही गई है। इसके अलावा मुख्यमंत्री युवा कार्यक्रम प्रशिक्षण योजना और मुख्यमंत्री कृषि पंप योजना की भी घोषणा की गई। साथ ही, मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की भी घोषणा की गई। इसके तहत 21 से 60 वर्ष की आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को मासिक भत्ते के रूप में  1,500 रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed