Delhi: अजित पवार-प्रफुल्ल पटेल ने अमित शाह से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार पर बोले- एक-दो दिन में हो जाएगा साफ
महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार पर प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि अभी महाराष्ट्र में तीन पार्टी की सरकार है। कैबिनेट विस्तार को लेकर काम चल रहा है। इसमें कोई बड़ी परेशानी नहीं है। एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल बुधवार शाम दिल्ली पहुंचे। इसके बाद दोनों नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बताया गया है कि दोनों नेताओं ने शाह के साथ कैबिनेट विस्तार पर चर्चा की। वहीं, मीडिया से बात करते हुए प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि हम शिष्टाचार भेंट के लिए यहां आए थे।
महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार पर पटेल ने कहा कि मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ हमारी मुलाकात हुई थी। अभी महाराष्ट्र में तीन पार्टी की सरकार है। इसलिए कैबिनेट विस्तार को लेकर काम चल रहा है। इसमें बहुत बड़ी परेशानी नहीं है। एक-दो दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर चिदंबरम का तंज
वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम दावा कर रहे हैं कि उनकी सरकार ट्रिपल इंजन की सरकार है। लेकिन ट्रिपल इंजन वाली सरकार की स्थिति, तीन पैरों वाले जानवर की तरह लगती है जो 100 मीटर की दौड़ जीतने की कोशिश कर रहा हो।
The CM and the two Deputy CMs of Maharashtra claim that their government is a triple-engine government
It seems to me like a three-legged animal which is running a 100 metre race
Nine new ministers in Maharashtra do not have any work --because portfolios have not be allotted to…— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) July 12, 2023
उन्होंने आगे लिखा, महाराष्ट्र में नौ नए मंत्रियों के पास कोई काम नहीं है, क्योंकि अभी तक उन्हें विभाग आवंटित नहीं किए गए हैं। देवेंद्र फडणवीस सहित 20 अन्य मंत्रियों में से कोई भी विभाग छोड़ने को तैयार नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री चिदंबरम ने समाधान सुझाया कि महाराष्ट्र सरकार को घोषणा करना चाहिए कि नौ नए मंत्री बिना विभाग वाले मंत्री होंगे।