{"_id":"61867a9641369e4dd4625312","slug":"maha-close-associate-of-ncp-leaders-is-mastermind-of-cruise-drugs-episode-claims-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रूज ड्रग केस: राकांपा नेताओं का करीबी धुले का सुनील पाटिल है मास्टर माइंड, भाजपा नेता का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्रूज ड्रग केस: राकांपा नेताओं का करीबी धुले का सुनील पाटिल है मास्टर माइंड, भाजपा नेता का आरोप
Sat, 06 Nov 2021 06:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 06 Nov 2021 06:22 PM IST
सार
भरतिया ने आरोप लगाया कि देशमुख ड्रग पेडलर व अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के सहयोगी चिंकू पठान से मिले थे। यह मुलाकात मुंबई के सह्याद्रि सरकारी गेस्ट हाउस में हुई थी।
विज्ञापन
आर्यन खान ड्रग्स केस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्यन खान से जुड़े क्रूज ड्रग केस को लेकर मुंबई के भाजपा नेता मोहित भरतिया ने शनिवार को आरोप लगाया कि धुले का सुनील पाटिल इस मामले का मास्टर माइंड है। पाटिल महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख व अन्य राकांपा नेताओं का करीबी है।
विज्ञापन
मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भरतिया ने आरोप लगाया कि देशमुख एक ड्रग पेडलर व अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम के सहयोगी चिंकू पठान से मिले थे। यह मुलाकात मुंबई के सह्याद्रि सरकारी गेस्ट हाउस में हुई थी। दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब महाराष्ट्र में कोरोना के चलते कठोर लॉकडाउन लागू था।
विज्ञापन
भरतिया के आरोपों पर राकांपा प्रवक्ता व महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि यह समीर वानखेडे की निजी सेना द्वारा सचाई को झुठलाने का असफल प्रयास है।
विज्ञापन
मुंबई भाजपा के पूर्व महासचिव भरतिया ने यह भी दावा किया कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का गवाह किरण गोसावी सुनील पाटिल का सहयोगी है। भरतिया ने दावा किया कि पाटिल एक अक्तूबर को जब एनसीबी ने क्रूज पर छापा मारा तब से ही सैम डिसूजा व गोसावी के संपर्क में था।
गोसावी के निजी अंगरक्षक प्रभाकर सैल ने पिछले माह दावा किया था कि उसने आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद गोसावी को डिसूजा से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत के लिए बात करते सुना था। इसमें से आठ करोड़ रुपये समीर वानखेडे को दिए जाने थे। वानखेड़े ने उन पर लगे सभी आरोपों का खंडन किया है।
मुंबई के भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सुनील पाटिल का नाम एनसीबी अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों के दौरान भी जांच में सामने आया था। वह राकांपा नेताओं का करीबी है। उसके पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख से भी करीबी रिश्ते हैं। पाटिल पूरे मामले का मास्टर माइंड है। वह राकांपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल है और पिछले 20 सालों से राकांपा के कई नेताओं के संपर्क में है। भरतिया ने यह भी आरोप लगाया कि पाटिल अनिल देशमुख के बेटे ऋषिकेश देशमुख का करीबी दोस्त है।