फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha BJP leader Pankaja Munde refutes claims of party summoning her to work

रिपोर्ट में दावा: BJP ने पंकजा मुंडे को राजनीतिक ब्रेक से लौटने को कहा, नेता बोलीं- यह तथ्यात्मक रूप से गलत

Thu, 20 Jul 2023 01:04 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 20 Jul 2023 01:04 PM IST
सार

एक मराठी समाचार चैनल ने दावा किया था कि मध्य प्रदेश की प्रभारी मुंडे को दिल्ली में शीर्ष भाजपा नेताओं ने राजनीति से ब्रेक रद्द करने और आगामी चुनावों के लिए सक्रिय होने के लिए कहा है।

विज्ञापन
Maha BJP leader Pankaja Munde refutes claims of party summoning her to work
पंकजा मुंडे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र भाजपा नेता और पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने कहा कि उन्हें पार्टी द्वारा राजनीति ब्रेक से लौटने को नहीं कहा गया है। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि यह तथ्यात्मक रूप से गलत है। वहीं, उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि उन्होंने राजनीति से नहीं बल्कि मीडिया से ब्रेक लिया है। 

विज्ञापन

दरअसल, एक मराठी समाचार चैनल ने दावा किया था कि मध्य प्रदेश की प्रभारी मुंडे को दिल्ली में शीर्ष भाजपा नेताओं ने राजनीति से ब्रेक रद्द करने और आगामी चुनावों के लिए सक्रिय होने के लिए कहा है। इन्हीं रिपोर्ट को खारिज करते हुए मुंडे ने बुधवार शाम को कहा कि यह तथ्यात्मक रूप से गलत है।

विज्ञापन

यह है मामला

मुंडे बार-बार अपनी ईमानदारी पर सवाल उठाए जाने से व्यथित थीं। इसलिए उन्होंने सात जुलाई को कहा था कि वह ब्रेक लेने की योजना बना रही हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी को जवाब देना होगा कि क्या उनमें योग्यता है। साथ ही उन्होंने कहा था कि केवल समय ही बताएगा कि क्या उनके साथ गलत व्यवहार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


मैं भाजपा की हूं, BJP मेरी पार्टी नहीं
इससे पहले कुछ महीनों पहले अपने बयान को लेकर मुंडे चर्चा में आई थीं। महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे ने कहा था कि वह भाजपा की हैं, लेकिन भाजपा उनकी पार्टी नहीं है। दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा मुंडे 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से चर्चा से दूर हैं। वह 2014 से 2019 के बीच देवेंद्र फडणवीस सरकार में मंत्री थीं।

एक कार्यक्रम में पंकजा मुंडे ने कहा था कि भाजपा बड़ी पार्टी है, लेकिन वह उनकी नहीं है। उन्होंने महादेव जानकर नीत राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) का हवाला देते हुए कहा था कि मैं भाजपा की हूं। अगर मुझे मेरे पिता से कोई समस्या है तो मैं अपने भाई के घर जाऊंगी। गोपीनाथ मुंडे के करीबी रहे जानकर ने कहा कि मेरी बहन की पार्टी की वजह से हमारे समुदाय को लाभ नहीं मिलेगा, क्योंकि रिमोट कंट्रोल किसी और के पास होगा।


पिछले कई साल से कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश भाजपा में पंकजा मुंडे को किनारे कर दिया गया है। अगस्त 2022 में एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस सरकार के पहले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुंडे ने कहा था कि वह संभवत: इतनी योग्य नहीं हैं कि मंत्री पद मिल सके। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने इस साल जनवरी में कहा था कि कुछ लोग पार्टी और मुंडे के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed