फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha: 2 commuters blocking local train door thrashed by passengers

Maharashtra: मुंबई में लोकल ट्रेन का दरवाजा बंद कर दिया, यात्रियों ने ट्रेन से खींचकर पीटा, देखें Viral Video

Thu, 06 Apr 2023 03:02 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 06 Apr 2023 03:02 PM IST
सार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करजत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन के दिवा स्टेशन पर रुकते ही दो लोगों ने ट्रेन का दरवाजा बंद कर दिया। इसपर स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्रियों ने उन्हें खींचकर पहले ट्रेन से उतारा और फिर लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
Maha: 2 commuters blocking local train door thrashed by passengers
लोकल ट्रेन में दरवाजा बंद करने पर यात्रियों ने पीटा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई में आम लोगों के लिए लोकल ट्रेनों का महत्व काफी अधिक है। यूं कहें कि आम लोगों के रोजमर्रा में लोकल ट्रेन काफी अहम है तो गलत नहीं होगा। ऐसे में अगर कोई इस लोकल ट्रेन के सफर में व्यवधान डालता है तो लोग भड़क भी जाते हैं। कुछ ऐसा ही गुरुवार को हुआ। यहां मुंबई उपनगरीय नेटवर्क के तहत आने वाले ठाणे जिले के व्यस्त दिवा स्टेशन पर एक लोकल ट्रेन का दरवाजा बंद करने पर यात्रियों के एक समूह ने दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी। ये दोनों भी यात्री ही थे। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


रिपोर्ट्स के मुताबिक, करजत की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन के दिवा स्टेशन पर रुकते ही दो लोगों ने ट्रेन का दरवाजा बंद कर दिया। इसपर स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्रियों ने उन्हें खींचकर पहले ट्रेन से उतारा और फिर लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ठाणे राजकीय रेलवे पुलिस के एक अधिकारी, ने कहा कि चूंकि शिकायत दर्ज कराने के लिए कोई आगे नहीं आया, इसलिए अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने कहा कि स्टेशन पर लड़ाई से पहले कर्जत जाने वाली लोकल पर अलार्म चेन खींचने की घटना हुई थी, इसलिए उन्होंने इस संदर्भ में मामला दर्ज किया है। लोकल ट्रेनों को मुंबई और आसपास के इलाकों की लाइफ लाइन माना जाता है। यह सबसे व्यस्त उपनगरीय रेलवे नेटवर्क में से एक है। मुंबई की लोकल ट्रेनों में रोजाना करीब 75 लाख यात्री सफर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed